जोत मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत, भरमौर से कांगड़ा आ रहे थे दो लोग

Chamba Jot Road Accident चंबा में जोत चुवाड़ी मार्ग पर कुट नामक स्थान पर एक ऑल्‍टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भरमौर क्षेत्र से यह कार कांगड़ा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे कुट में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:36 PM (IST)
जोत मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत, भरमौर से कांगड़ा आ रहे थे दो लोग
चंबा में जोत चुवाड़ी मार्ग पर कुट नामक स्थान पर एक ऑल्‍टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

चुवाड़ी, संवाद सहयोगी। Chamba Jot Road Accident, जिला चंबा में जोत चुवाड़ी मार्ग पर कुट नामक स्थान पर एक ऑल्‍टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भरमौर क्षेत्र से यह कार कांगड़ा की ओर जा रही थी। एचपी 38 जी 3162 कार सुबह करीब 9 बजे जोत से 12 किलोमीटर आगे कुट में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में खणी निवासी जमीत सिंह की मौत हो गई, जबकि भरमौर के चनणी गांव का सुरजन सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: सब्‍जी लेकर मंडी जा रहे किसानों की जीप सैंज-न्यूली सड़क पर दुर्घटनाग्रस्‍त, तीन लोग घायल

भटेड़ बस स्टाप पर बस पर गिरा पेड़, महिला घायल

बिलासपुर (कांगड़ा)। बिलासपुर पंचायत के भटेड़ बस स्टाप पर एक पेड़ बस पर गिर गया। इससे एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। देहरा-नगरोटा सूरियां रूट पर जा रही परिवहन निगम की बस सुबह पौने नौ बजे भटेड़ बस स्टाप पर पहुंची तो एक पेड़ उस पर गिर गया। इससे बस में सवार राम प्यारी को मामूली चोटें आई हैं। कुछ देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा। पेड़ काटकर मार्ग पर यातायात को बहाल किया गया। चालक चमन लाल व परिचालक शिखर ने बताया कि बस अपनी साइड पर चल रही थी कि अचानक ड्राइवर साइड पर पेड़ गिर गया। इससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। चालक ने बताया कि उसकी पिछली सीट पर तीन सवारियां बैठी थीं। पेड़ की टहनियां बस की खिड़की के भीतर घुस गईं। इससे एक महिला के सिर में मामूली चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

chat bot
आपका साथी