जवाली-32 मील मार्ग पर हरियां के पास बीच सड़क स्किड होकर पलट गई कार Kangra News

Jawali 32 Mile Road Car Accident जाको राखे साइयां मार सके न कोई। यह कहावत रविवार को जवाली-32 मील मार्ग पर सच साबित हुई। रविवार को हरियां के पास कार एचपी 54 बी 0648 सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा डाली गई चिकनी मिट्टी पर स्किड होकर पलट गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:47 PM (IST)
जवाली-32 मील मार्ग पर हरियां के पास बीच सड़क स्किड होकर पलट गई कार Kangra News
जवाली-32 मील मार्ग पर हरियां के पास कार चिकनी मिट्टी पर स्किड होकर पलट गई।

कोटला, संवाद सहयोगी। Jawali 32 Mile Road Car Accident, जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। यह कहावत रविवार को जवाली-32 मील मार्ग पर सच साबित हुई। रविवार को हरियां के पास कार एचपी 54 बी 0648 सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा डाली गई चिकनी मिट्टी पर स्किड होकर पलट गई। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि चालक को कोई चोट नहीं आई। अगर कार थोड़ी सी आगे चली जाती तो करीबन 150 फीट गहरी खाई में गिरती। लोगों ने चालक को बड़ी मशक्कत के कार से बाहर कार निकाला। चालक की हालत ठीक है। कार चालक ने बताया कि वह हौरी देवी से पालमपुर को जा रहा था कि उक्त स्थान पर टायर चिकनी मिट्टी पर स्किड हो गया और कार पलट गई। गनीमत रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी