कांगड़ा की 276 पंचायतों में पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार

कांगड़ा के 15 विकास खंडों की 276 पंचायतों में 17 जनवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। पहले चरण का मतदान 1708 पोलिंग टीमें संपन्न करवाएंगी। जिसके लिए सभी तैयारियां भी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:49 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:49 AM (IST)
कांगड़ा की 276 पंचायतों में पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार
17 जनवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज, शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।

जेएनएन, राजेंद्र डोगरा। जिला कांगड़ा के 15 विकास खंडों की 276 पंचायतों में 17 जनवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज, शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। पहले चरण का मतदान 1708 पोलिंग टीमें संपन्न करवाएंगी। जिसके लिए सभी तैयारियां भी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं। इसके तहत वीरवार को करीब दो हजार पुलिस कर्मियों व गृह रक्षकों को एसपी कांगड़ा ने डयूटी ब्रिफिंग के साथ उसके पोलिंग स्टेशनों में भेज दिया है। पुलिस अपने अपने पोलिंग स्टेशनों के कर्मचारियों के साथ इवीएम लेकर डयूटी पर पहुंच जाएंगे।

चुनाव के दिन संबंधित पंचायत में अवकाश रहेगा और इस दिन संबंधित पंचायत के तहत आने वाले सरकारी ऑफिस के  कर्मियों सहित मजदूरों को अवकाश रहेगा, ताकि वह मतदान कर सकें। वहीं शराब ठेके भी बंद रहेंगे। जिले की 276 पंचायतों में रविवार, 17 जनवरी को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद 5 बजे तक कोरोना संक्रमितों से मतदान करवाया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना होग और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 15जनवरी को सभी पोलिंग टीमों को भी रवाना कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी