हिमाचल में नशे के खिलाफ एक महीना चलेगा अभियान, प्रशासन और विभागों ने की तैयारी

Campaign against Drugs हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से प्रदेश व्यापी नशा जागरूकता विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 04:16 PM (IST)
हिमाचल में नशे के खिलाफ एक महीना चलेगा अभियान, प्रशासन और विभागों ने की तैयारी
हिमाचल में नशे के खिलाफ एक महीना चलेगा अभियान, प्रशासन और विभागों ने की तैयारी

ऊना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से प्रदेश व्यापी नशा जागरूकता विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा इसमें समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना चाहिए। जन जागरूकता लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और कोई भी अभियान बिना मीडिया के सहयोग के सफल नहीं हो सकता है। डीसी ने एक महीने तक चलने वाले विशेष अभियान में मीडियाकर्मियों से पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की।

संदीप कुमार ने कहा सभी को नशा माफिया पर नजर रखनी चाहिए और नशा बेचने वालों से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को खोखला करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। नशा तस्करों की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक सरकारी विभाग शामिल होगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा रैलियों, योग शिविर, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन कर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर यह विशेष अभियान पूरे राज्य के साथ-साथ ऊना जिला में 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक चलाया जाएगा।

डीसी ने कहा कि नशा युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से खोखला कर रहा है तथा इससे देश व प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा नशाखोरी की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने होंगे, विशेषतौर पर अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। अभिभावकों को अपने बच्चे में बर्ताव में बदलाव को गंभीरता से लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी