अधवानी और घलोड़ा पंचायत में नशे के खिलाफ चला भांग उखाड़ो अभियान, प्राकृतिक स्रोतों में भी की गई सफाई

नशे के खात्मे के लिए ग्राम पंचायत अधवानी और घलोड़ा में भांग उखाड़ो विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पंचायतों में भांग उखाड़ी गई। इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्तोत्रों कुएं बावड़ियों नालियों और पनिहारों की भी साफ-सफाई की गई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 12:22 PM (IST)
अधवानी और घलोड़ा पंचायत में नशे के खिलाफ चला भांग उखाड़ो अभियान, प्राकृतिक स्रोतों में भी की गई सफाई
अधवानी और घलोड़ा में भांग उखाड़ो विशेष अभियान शुरू किया गया।

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। नशे के खात्मे के लिए ग्राम पंचायत अधवानी और घलोड़ा में भांग उखाड़ो विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पंचायतों में भांग उखाड़ी गई। इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्तोत्रों कुएं, बावड़ियों, नालियों और पनिहारों की भी साफ-सफाई की गई। पंचायत के जिजल वार्ड में पंचायत समिति सदस्य आरती राणा की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने गांव-गांव जाकर भांग उखाड़ी और लोगों को जागरूक भी किया।

आरती राणा ने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को खोखला कर देता है। स्वास्थ्य, आर्थिकी व दिमागी तौर पर दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए सरकार भी समय-समय पर नशे के खिलाफ जो अभियान चलाती है उसका सभी सहयोग करें। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत वार्ड सदस्यों के अलावा ग्रमीणों ने मिलकर भांग उखाड़ कर नष्ट किया।

इस मौके पर समाज सेवी मोंटी, वार्ड पंच हरनाम सिंह, सुरेश कुमारी, सीमा, सविता, अमित कुमार, डिम्पल ,अक्षय, कृष्णा देवी, बिनोद कुमार, सुनीता, बिंदु, महिंद्री देवी, कमलजीत आदि ने इस अभियान में भरपूर सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी