उपचुनाव : फतेहपुर में बढ़ने लगी सरगर्मियां

दिनेश कटोच धर्मशाला फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:00 AM (IST)
उपचुनाव : फतेहपुर में बढ़ने लगी सरगर्मियां
उपचुनाव : फतेहपुर में बढ़ने लगी सरगर्मियां

दिनेश कटोच, धर्मशाला

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया का नाम प्रस्तावित किया है। साथ ही पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत ने भी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा ने बेशक अपना चेहरा घोषित नहीं किया है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है।

भाजपा से एक बार फिर से जुड़े बलदेव ठाकुर ने भी जन संपर्क अभियान शुरू किया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष इसी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे कृपाल परमार भी समर्थकों के साथ दावेदारी जता चुके हैं।

::::::::::::::::::::::::::::::::::

उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू हैं। इस बार उपचुनाव लड़ा जाएगा। पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र में काम किया है। कोई भी दल सही ढंग से विकास नहीं करवा पाया है।

-डा. राजन सुशांत, पूर्व सांसद

.....................

भाजपा का कर्मठ सिपाही हूं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य भी हूं। पार्टी में वापसी हुई है। उपचुनाव के लिए तैयार हूं। जन संपर्क अभियान शुरू किया है। पार्टी की टिकट पर जीत हासिल करूंगा।

-बलदेव ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी भाजपा।

.........................

ब्लॉक कांग्रेस ने भवानी के नाम पर लगाई मुहर

संवाद सूत्र, धमेटा : ब्लॉक कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए भवानी पठानिया के नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर की बैठक मंझार स्थित शिव मंदिर में अध्यक्ष कैप्टन जीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जीत कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भवानी सिंह पठानिया का नाम कांग्रेस हाईकमान के लिए भेजा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगजीत पठानिया व अन्य कार्यकत्र्ताओं ने हाईकमान से आग्रह किया है कि भवानी को ही पार्टी की टिकट दी जाए। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजिदर पठानिया, जरनैल सिंह, रेणु सिपहिया, भजन सिंह, सतनाम सिंह, संजीव कालिया, भाग सिंह, कुलविद्र सिंह, प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह, पूर्व प्रधान लुठियाल जगरूप सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय सिंह, बीडीसी सदस्य संदेश कुमारी, हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान रमेश सिंह व पूर्व उपप्रधान रविद्र सिंह समेत अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

-------------------------

राजन सुशांत ने देहरी में बनाई रणनीति

संवाद सूत्र, भरमाड़ : उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत ने भी कमर कस ली है। हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत ने अपने निवास देहरी में उपचुनाव के संबंध में पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को बतौर विधायक व सांसद रहते करवाए विकास कार्यो से अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए। बकौल सुशांत, प्रदेश सरकार बताए कि साढ़े तीन साल में क्या विकास करवाया है। आरोप लगाया कि विकास करवाना तो दूर की बात वन विभाग का मंडल कार्यालय फतेहपुर से मंडी शिफ्ट कर दिया गया। आयुर्वेदिक का उपमंडलीय अस्पताल राजा का तालाब से मंडी शिफ्ट कर दिया।

chat bot
आपका साथी