कांग्रेस ने बेरोजगारी व महंगाई और भाजपा ने विकास को बनाया ढाल

जागरण संवाददाता धर्मशाला फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय पताका लहराने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियों ने हालांकि अधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया और भाजपा की ओर से पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 04:19 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 04:19 AM (IST)
कांग्रेस ने बेरोजगारी व महंगाई और 
भाजपा ने विकास को बनाया ढाल
कांग्रेस ने बेरोजगारी व महंगाई और भाजपा ने विकास को बनाया ढाल

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय पताका लहराने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियों ने हालांकि अधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया और भाजपा की ओर से पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

उपचुनाव किस तरह से जीता जाएगा, इसे लेकर दोनों ही पार्टियों ने एजेंडा पहले से ही तय कर लिया है। भाजपा विकास के दम पर जनता में जाएगी। कृपाल परमार बैठकों के जरिये केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। दूसरी ओर सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित प्रत्याशी तय किए गए भवानी पठानिया हलके में सुजान सिंह पठानिया के कार्यकाल में किए कार्यों को लेकर जनता तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस दूसरे राज्यों के लोगों को दी गई नौकरियों और बेरोजगारी को भी हथियार बना रही है।

........

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आज भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

उपचुनाव की बेला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को धर्मशाला में बेरोजगारी व दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी देने के विरोध में रैली निकालेंगे। विरोध रैली के बहाने वह धर्मशाला में कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे। इसके बाद फतेहपुर में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे व उपचुनाव बाबत रणनीति बनाएंगे।

.....

परिवारवाद के खिलाफ उठी आवाज

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी लगभग तय हो चुका है। ऐसे में टिकट के एक अन्य तलबगार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चेतन चंबियाल ने टिकट आवंटन पर परिवारवाद को प्राथमिकता देने पर रोष जाहिर किया है। चेतन चंबियाल ने कहा कि वह पहले भी परिवारवाद पर विरोध जाहिर कर चुके हैं, लेकिन कोई सार्थक परिणाम आता नहीं दिख रहा है। आने वाले दिनों में इसे लेकर वह फैसला जरूर लेंगे।

chat bot
आपका साथी