HRTC Bus Service: हिमाचल से बाहर नहीं जाएगी एचआरटीसी बस, सवारी को बॉर्डर पर उतारकर लौट आएगी गाड़ी

Himachal Bus Service हिमाचल प्रदेश में आज से बस सेवा शुरू कर दी गई है। कई दिन से बंद पड़ी परिवहन सेवाएं सोमवार से बेशक फिर से शुरू हो गई हैं लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नालागढ़ डिपो की बसें सवारियों की उपलब्धता पर ही चलेंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:32 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:32 AM (IST)
HRTC Bus Service: हिमाचल से बाहर नहीं जाएगी एचआरटीसी बस, सवारी को बॉर्डर पर उतारकर लौट आएगी गाड़ी
हिमाचल प्रदेश में आज से बस सेवा शुरू कर दी गई है।

नालागढ़, जेएनएन। Himachal Bus Service, हिमाचल प्रदेश में आज से बस सेवा शुरू कर दी गई है। कई दिन से बंद पड़ी परिवहन सेवाएं सोमवार से बेशक फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नालागढ़ डिपो की बसें सवारियों की उपलब्धता पर ही चलेंगी। नालागढ़ के ढेरोंवाल, दभोटा, बघेरी से पंजाब की सीमाएं आरंभ हो जाती हैं और यहां से होते हुए निगम की बसें ऊना, रोपड़, चंबा, आनंदपुर साहिब आदि पंजाब राज्य से होकर जाती हैं, जबकि बद्दी, बरोटीवाला, कालूझंडा, मंधाला से हरियाणा की सीमा शुरू होती है, जहां से कालका, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार आदि के अलावा सोलन व शिमला को बसें जाती हैं, लेकिन प्रदेश के भीतर ही बस सेवा चलनी है। शिमला को भी निगम वाया रामशहर होकर बस चलाएगा। ग्रामीण इलाकों के लोग बसों पर निर्भर हैं। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि बसें सवारियों की उपलब्धता के अनुरूप चलाई जाएंगी।

केवल हिमाचल प्रदेश की सीमाओं के अंदर ही कर सकेंगे सफर

बिलासपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बंद हुई परिवहन निगम की बसें अब एक बार फिर लोगों की सुविधा के लिए तैयार हैं। रविवार को बसों की धुलाई की गई और उसके बाद उन्हें सैनिटाइज किया गया। जिला बिलासपुर के लगभग 60 रूट पर सोमवार से बसें दौडऩा शुरू हो गईं। अगर निजी बस आपरेटर बसें नहीं चलाते हैं तो परिवहन निगम अपने रूट बढ़ाएगा। सरकार के निर्देशों में एक बात तय है कि सभी परिवहन निगम की बसों को प्रदेश की सीमाओं में ही चलाया जा सकेगा। अब अगर किसी व्यक्ति को बिलासपुर से चंडीगढ़ जाना है तो उन्हें परिवहन निगम की बस गड़ामोड़ स्वारघाट पर ही उतार देगी।

16 अतिरिक्‍त बसें चलाने की तैयारी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर किशोरी लाल का कहना है अगर निजी बस आपरेटर अपनी बसें नहीं चलाते हैं तो परिवहन निगम मंडी, सरकाघाट व दूसरे जिलों के लिए भी करीब 16 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है। अभी तक बिलासपुर में निजी बस आपरेटरों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन बावजूद इसके परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

chat bot
आपका साथी