जोगेंद्रनगर में दो गुटों में बंटे निजी बस संचालक, जिला कांगडा़ से सवारियां लेकर बस मनाली रवाना

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हडताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंट गए हैं। शुक्रवार सुबह जिला कांगडा की बड़ी निजी बस संचालक ने हड़ताल से किनारा कर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक पंहुचाना शुरू भी कर दिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:38 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:38 AM (IST)
जोगेंद्रनगर में दो गुटों में बंटे निजी बस संचालक, जिला कांगडा़ से सवारियां लेकर बस मनाली रवाना
जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हडताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंट गए हैं।

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हडताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंट गए हैं। शुक्रवार सुबह जिला कांगडा की बड़ी निजी बस संचालक ने हड़ताल से किनारा कर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक पंहुचाना शुरू भी कर दिया।

मंडी के रवाना हुई निजी बस मनाली तक जाएगी। इधर टैक्सी यूनियन जोगेंद्रनगर भी हड़ताल से लौट आए हैं इससे आम जनता का सफर ओर भी सुगम हो गया है इससे पहले हड़ताल यात्रियों के लिए परेशानी बन चुकी थी हांलाकि काफी संख्या में निजी बस संचालक अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। अपनी मांगो को लेकर मंडी जिला में यह हड़ताल बीते कुछ दिनों से जारी है जिसमें अब अलग अलग धड़ हडताल से  किनारा कर रहे हैं इससे हडताल टूटने की अधिक संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी