शरारती तत्वों ने प्राइमरी स्कूल छेब में 70 साल पुराना रिकॉर्ड जलाया, मिड डे मील का सामान भी किया चोरी

प्राइमरी स्कूल छेब में शरारती तत्वों ने 70 साल का रिकॉर्ड जलाया मिड डे मील का सामान भी चोरी कर ले गए। कांगड़ा में चोर व नशेड़ियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। चोर मिडडे मील सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर गए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:01 AM (IST)
शरारती तत्वों ने प्राइमरी स्कूल छेब में 70 साल पुराना रिकॉर्ड जलाया, मिड डे मील का सामान भी किया चोरी
प्राइमरी स्कूल छेब में शरारती तत्वों ने 70 साल का रिकॉर्ड जला दिया है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। प्राइमरी स्कूल छेब में शरारती तत्वों ने 70 साल पुराना रिकॉर्ड जला दिया है और मिड डे मील का सामान भी चोरी कर ले गए। कांगड़ा में चोर व नशेड़ियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। यहां पर आए दिन स्कूलों में चोरियां हो रही हैं और चोर कंप्यूटर, मिडडे मील सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर गए हैं।

बीती रात को चोरों ने नगर परिषद कांगड़ा वार्ड नंबर छह छेब प्राइमरी स्कूल में सत्तर साल पुराना रिकॉर्ड जलाकर स्वाह कर दिया है। यही नहीं चोर मिड डे मील का सामान भी चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह के भीतर चार एक जैसी ही घटनाएं हुई हैं, जिसमें चोरों ने प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया है। बंद चल रहे स्कूलों में नशेड़ी नशा कर रहे हैं और चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी पुलिस इस मामले में नहीं कर सकी है।

नगर परिषद कांगड़ा के प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर सात चोरी हो चुकी है। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व एक अन्य प्राइमरी स्कूल में भी चोरी हो चुकी है। अब तक करीब चार सरकारी भवनों में चोरी हो चुकी है। छेब के प्राइमरी स्कूल में तो 70 साल का रिकॉर्ड भी शरारती तत्वों ने जला दिया है और मिड डे मील का सामान चोरी कर ले गए हैं। लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई है कि आए दिन यहां पर नशेड़ियों द्वारा लूटपाट व चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है और लोगों में इस बात का रोष है प्लीज हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक आरोपितों की न तो शिनाख्त हो सकी है और ही गिरफ्तारी हो सकी है। वहीं कांगड़ा पुलिस छेब के स्कूल में पहुंच चुकी है और मौके पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी