जवाली जसूर मार्ग पर सांडाें की भ‍िड़ंत ने रोक दिया ट्रै‍फ‍िक, दहशत में आ गए लोग Kangra News

Bull Fight Between Road जवाली-जसूर मार्ग पर भरमाड़ में शहीद सुभाष गेट के निकट शनिवार सुबह दहशत का माहौल बन गया। तीन सांड आपस में भिड़ गए। सुबह आठ बजे के करीब आपस में यह सांड भिड़ गए। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। स्

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 09:40 AM (IST)
जवाली जसूर मार्ग पर सांडाें की भ‍िड़ंत ने रोक दिया ट्रै‍फ‍िक, दहशत में आ गए लोग Kangra News
जवाली-जसूर मार्ग पर भरमाड़ में शहीद सुभाष गेट के निकट तीन सांड आपस में भिड़ गए।

भरमाड़, जेएनएन। जिला कांगड़ा के जवाली-जसूर मार्ग पर भरमाड़ कस्बे में शहीद सुभाष गेट के निकट शनिवार सुबह दहशत का माहौल बन गया। तीन सांड आपस में भिड़ गए। सुबह आठ बजे के करीब आपस में यह सांड भिड़ गए। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय दुकानदार रामलाल ने बताया पहले भी कई मर्तबा यह आपस में भिड़े हैं। जिस कारण जनता को परेशानी होती है। बड़ी कठिनता से इन्हें अलग किया। प्रशासन व सरकार को इन बेसहारा पशुओं को लेकर ठोस नीति बनानी चाहिए। एक अन्य दुकानदार सुनील शर्मा बबली ने कहा कि यह भगवान का शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। सुबह के समय स्कूलों और नौकरीपेशा बहुत से लोग वाहनों पर व पैदल जा रहे थे। लेकिन लोग इनसे सहम कर रुक गए।

chat bot
आपका साथी