ऊना में स्थापित होगा बल्क ड्रग पार्क, मंजूरी मिली तो एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

Bulk Drugs Park बल्क ड्रग पार्क नालागढ़ में नहीं ऊना में स्थापित होगा। नालागढ़ की जमीन मानकों पर खरी नहीं उतर पाई। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा के सवाल के लिखित उत्तर में दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:22 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:22 AM (IST)
ऊना में स्थापित होगा बल्क ड्रग पार्क, मंजूरी मिली तो एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
बल्क ड्रग पार्क नालागढ़ में नहीं ऊना में स्थापित होगा।

शिमला, जेएनएन। बल्क ड्रग पार्क नालागढ़ में नहीं ऊना में स्थापित होगा। नालागढ़ की जमीन मानकों पर खरी नहीं उतर पाई। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा के सवाल के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने पूछा था कि इस पार्क को शिफ्ट करना क्यों प्रस्तावित किया गया। जबकि इसके लिए भूमि का अधिग्रहण नालागढ़ में भी कर लिया गया था। मंत्री के मुताबिक नालागढ़ से ऊना के लिए स्थानांतरित करने का प्रस्ताव कई कारणों से किया गया है। उद्योग विभाग द्वारा नालागढ़ और ऊना में भूमि चिह्नित की गई। पार्क के लिए पानी एक प्रमुख मापदंड है।

जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश के अनुमान के अनुसार लगभग 15 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाने के लिए बुनियादी ढांचे की अनुमानित लागत नालागढ़ में ऊना की तुलना में बहुत अधिक थी। अगर केंद्र पार्क को मंजूरी देता है तो इस पर एक हजार करोड़ रूपये का निवेश होगा। यह हिमाचल के लिए बड़ा प्रोजेक्ट होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंजूरी दिलाने के संकेत दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी