बडूखर के बुद्धि सिंह को जल्द मिलेगा पक्का मकान

विकास खंड इंदौरा के तहत पंचायत बडूखर के वार्ड पांच के निवासी बुद्धि सिंह को जल्द पक्का मकान मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:21 PM (IST)
बडूखर के बुद्धि सिंह को जल्द मिलेगा पक्का मकान
बडूखर के बुद्धि सिंह को जल्द मिलेगा पक्का मकान

जागरण प्रभाव

संवाद सूत्र, बडूखर : विकास खंड इंदौरा के तहत पंचायत बडूखर के वार्ड पांच के बुद्धि सिंह को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जल्द पक्का मकान मिलेगा। अभी कुछ काम होना बाकि है।

बुद्धि सिंह ने बताया कि परिवार में पांच सदस्य हैं। वह दिहाड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने 20 साल पहले पंचायत से पक्का मकान बनाने की गुहार लगाई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। दैनिक जागरण ने 20 साल से गुहार, अब तो मकान बना तो सरकार शीर्षक के तहत बुद्धि सिंह की समस्या को 27 मई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद उसके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ। बुद्धि सिंह ने दैनिक जागरण का आभार प्रकट करते सबका धन्यवाद किया है, जिनकी मदद से उन्हें पक्का मकान मिलेगा।

----------

मौके का जायजा लेकर पाया था कि इस परिवार को पक्का मकान मिलना चाहिए। भविष्य में भी मकान बनाने के जो केस आएंगे उनका उनका तुरंत निपटारा किया जाएगा।

-कर्म चंद नरियाल, खंड विकास अधिकारी इंदौरा जिस तरह बुद्धि सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाया जा रहा है उसी तरह अन्य जरूरतमंदों को भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

बिदिया, पंचायत प्रधान बडुखर बुद्धि सिंह के खस्ताहाल मकान के बारे में पता चलने पर तुरंत पंचायत को उसका नाम मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल करने का आदेश दिया था। जरूरतमंदों को योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।

-रीता धीमान, विधायक इंदौरा

chat bot
आपका साथी