गंगथ में डंडे से पीटकर भाई की हत्या

पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते कस्बा गंगथ के गांव खडोल में विवाद के बाद युवक ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खडोल गांव में रविवार देर रात दोनों भाइयों में किसी बात की लेकर बहस हो गई।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:09 PM (IST)
गंगथ में डंडे से पीटकर भाई की हत्या
गंगथ में भाई ने ही कर दी हत्या। प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव

जसूर, जेएनएन। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते कस्बा गंगथ के गांव खडोल में विवाद के बाद युवक ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खडोल गांव में रविवार देर रात रघुवीर अपने भाई शक्ति चंद के साथ बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात की लेकर बहस हो गई। शक्ति चंद ने रघुवीर सिंह पर डंडे से सिर व छाती पर जोरदार प्रहार किया, जिससे रघुवीर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। सोमवार को नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सांसी समुदाय से संबंधित दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते थे।

डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की हत्या का मामला सामने आया है। अशोक रत्न ने बताया कि रघुवीर की हत्या करने के बाद उसका भाई शक्ति मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शक्ति चंद पर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लड़ाई करने पर मामला दर्ज

तिनबड़ : पुलिस थाना लंबागांव के तहत टंबर पंचायत के वार्ड नंबर चार के रोशन लाल व सावित्री देवी ने बताया कि उनके गांव के महिला उनके खेतों में गाय चरने के लिए छोड़ देती है। इस कारण उनका महिला के साथ कहासुनी होती रहती है। रविवार को महिला व उनके भतीजे ने उनके यहां आकर गालीगलौज की। महिला के भतीजे ने जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला के परिवार के अन्य सदस्य में आकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि दोनों परिवारों में कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसे सुलझा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी