दुनिया की सबसे ऊंची सड़क से उमलिंग ला पहुंचकर तिरंगा फहराएंगे बीआरओ जवान, अटल टनल में हुआ स्‍वागत

BRO Personnel Bike Raly आजादी के अमृत महोत्सव के बीच बीआरओ के राइडर देशवासियों को अपनी उपलब्धियां बताने निकल पड़े हैं। इन्‍हें 14 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हरी झंडी दी थी। 14 को चंडीगढ़ रुकने के बाद 15 को मनाली पहुंचे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:34 PM (IST)
दुनिया की सबसे ऊंची सड़क से उमलिंग ला पहुंचकर तिरंगा फहराएंगे बीआरओ जवान, अटल टनल में हुआ स्‍वागत
आजादी के अमृत महोत्सव के बीच बीआरओ के राइडर देशवासियों को अपनी उपलब्धियां बताने निकल पड़े हैं।

मनाली, जागरण संवाददाता। BRO Personnel Bike Raly, आजादी के अमृत महोत्सव के बीच बीआरओ के राइडर देशवासियों को अपनी उपलब्धियां बताने निकल पड़े हैं। इन्‍हें 14 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हरी झंडी दी थी। 14 को चंडीगढ़ रुकने के बाद 15 को मनाली पहुंचे। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर के नेतृत्व में बीआरओ के इन राइडर का स्वागत किया गया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अलेउ के 38 बीआरटीएफ कार्यालय में राइडर का स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बीआरओ 70 आरसीसी की टीम ने इनका स्वागत किया। अटल टनल पहुंचते ही नार्थ पोर्टल का क्षेत्र भारत माता की जय व बीआरओ की जय के नारे से गूंज उठा।

मोटर साइकिल अभियान का नेतृत्व कर रहे कर्नल कमलेश विष्ट ने अटल टनल के नार्थ पोर्टल में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में बताया बीआरओ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उनका 10 सदस्यों का दल दिल्ली से लेह के लिए निकला है। बीआरओ ने पूर्वी लद्दाख के उमलिंग-ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क 19,300 फीट की ऊंचाई पर निर्माण किया है। यह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ऊंचा है। यहां पहुंचकर राइडर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने बताया कि वह बीआरओ की उपलब्धियां बताने से साथ साथ देशवासियों को स्वच्छता सहित सड़क सुरक्षा का भी संदेश दे रहे हैं।

इससे पहले बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने मोटर साइकिल अभियान दल का स्वागत किया। उन्होंने अटल टनल के नार्थ पोर्टल से हरी झंडी देकर राइडर को लेह के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा बीआरओ के जवानों ने देश की सुरक्षा, और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कठिन परिस्थितियों में बेहतर कार्य करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Mandi By Election: चुनाव आयोग ने भाजपा प्रत्‍याशी खुशाल ठाकुर को दी राहत, कांग्रेस की शिकायत खारिज, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: हिमाचल भी पहुंच रही कोयले से पैदा बिजली, संकट के बावजूद रोजाना सप्‍लाई, दिल्‍ली को दिए स्‍टाक की बैंकिंग शुरू

chat bot
आपका साथी