काजा में बीआरओ ने बहाल किया समदो मलिंग मार्ग, पर्यटकों का हाल जानने ताबो व समदो पहुंचा स्पीति प्रशासन

बर्फ़बारी व बारिश के कारण स्पीति में फंसे पर्यटकों को राहत मिल गई है। बीआरओ ने समदो मलिंग मार्ग के बहाल कर लिया है। कुंजम दर्रे में भारी बर्फबारी होने तथा मलिंग में पत्थर गिरने से स्पीति का सम्पर्क मनाली सहित किन्नौर से भी कट गया था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:31 PM (IST)
काजा में बीआरओ ने बहाल किया समदो मलिंग मार्ग, पर्यटकों का हाल जानने ताबो व समदो पहुंचा स्पीति प्रशासन
बर्फ़बारी व बारिश के कारण स्पीति में फंसे पर्यटकों को राहत मिल गई है।

काजा, जागरण संवाददाता। बर्फ़बारी व बारिश के कारण  स्पीति में फंसे पर्यटकों को राहत मिल गई है। बीआरओ ने समदो मलिंग मार्ग के बहाल कर लिया है। कुंजम दर्रे में भारी बर्फबारी होने तथा मलिंग में पत्थर गिरने से स्पीति का संपर्क मनाली सहित किन्नौर से भी कट गया था। बीआरओ द्वारा मार्ग के बहाल होते ही स्पीति घाटी में फंसे पर्यटकों ने आज किन्नौर का रूख किया।

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण किया । इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पूरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे। काजा से सूमदो मार्ग कई जगह से देर रात को बंद हो गए थे। इस कारण कई जगह से आवाजाही बाधित हो गई थी। सुबह ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया था। कई पर्यटक ताबो से काजा की तरफ आ रहे थे। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटकों का हाल चाल जाना। उन्होंने ताबो होम स्टे के संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वह सुमदो भी गए और वहां फंसे लोगों से मिले। उन्होंने स्वयं पर्यटकों को यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी दी साथ ही बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी। एडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समदो से मलिंग के बीच बंद हुई सड़क को बीआरओ ने बहाल कर दिया है और स्पीति व समदो में फंसे सभी पर्यटकों को किन्नौर के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी