Sunny Deol: कोरोना पॉजिट‍िव हुए अभिनेता सनी देओल के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, जानिए क्‍या कहा डॉक्‍टर ने

Sunny Deol स्टार अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अपने दशाल कॉटेज में आइसोलेट हैं। अभिनेता पहली दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की सूचना सोशल मीडिया में भी शेयर की थी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 01:05 PM (IST)
Sunny Deol: कोरोना पॉजिट‍िव हुए अभिनेता सनी देओल के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, जानिए क्‍या कहा डॉक्‍टर ने
स्टार अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अपने दशाल कॉटेज में आइसोलेट हैं।

मनाली, जागरण संवाददाता। स्टार अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अपने दशाल कॉटेज में आइसोलेट हैं। अभिनेता पहली दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की सूचना सोशल मीडिया में भी शेयर की थी। स्वास्थ्य विभाग अभिनेता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। सनी के नजदीकी दोस्त ने बताया कि सनी देओल पहली दिसंबर से अपने कॉटेज में आइसोलेट हैं और स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है सनी देओल व्‍यायाम कर रहे हैं। इसके अलावा खानपान का भी विशेष ख्‍याल रख रहे हैं।

चिकित्‍सकों की टीम फोन पर उन्‍हें परामर्श दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित मरीज को दी जाने वाली दवाओं व काढ़े की किट सनी देओल को भी दी गई थी। इसके बाद से चिकित्‍सक अभिनेता व उनके पीए से रोजाना बात करते रहे। अब सनी के स्‍वास्‍थ्‍य में काफी सुधार है। चिकित्‍सकों का कहना है सनी को कोवडि-19 नियमों के तहत अब क्‍वारंटाइन रहना होगा।

सनी डेढ़ महीना पहले मनाली आए थे और तब से मनाली में ही आराम कर रहे हैं। हाल ही सनी में कंधे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अभिनेता मनाली में ही हैं। सनी देओल का मनाली से गहरा नाता रहा है। अकसर वो अपना समय बिताने के लिए मनाली आते रहे हैं। इस बार भी कंधे की सर्जरी के बाद आराम के लिए वो मनाली आए थे। लेकिन इस दौरान उनकी कोराेना रिपोर्ट पॉजिट‍िव आने पर उनका मनाली दौरा लंबा खिंच गया।

बीएमओ नग्गर डॉक्टर रणजीत ने बताया कि सनी देओल स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य विभाग सन्नी दयोल की सेहत पर नजर रखे हुए है। अभिनेता के स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार है। अब उनका दोबारा टेस्‍ट नहीं लिया जाएगा। 15 दिन क्‍वारंटाइन रहने के बाद वह बाहर घूम फ‍िर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी