निरंकारियों ने घुरकड़ी में 80 यूनिट रक्‍तदान किया

संत निरंकारी मंडल कांगड़ा शाखा के सौजन्य से जिला चिकित्सालय धर्मशाला से डॉ अंजू पूरी की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 09:33 AM (IST)
निरंकारियों ने घुरकड़ी में 80 यूनिट रक्‍तदान किया
निरंकारियों ने घुरकड़ी में 80 यूनिट रक्‍तदान किया
कांगड़ा, जेएनएन। संत निरंकारी मंडल कांगड़ा शाखा के सौजन्य से घुरकड़ी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के डॉक्टर विकास नैयर तथा जिला चिकित्सालय धर्मशाला से डॉ. अंजू पूरी की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय खेल विकास बोर्ड हिमाचल के चेयरमैन अनिल दामीर ने आंचलिक प्रभारी दुनी चंद की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दाड़ी शाखा से रूपा गुरंग तथा कांगड़ा शाखा संयोजक कांता सहित अन्य सैकड़ों निरंकारी सेवादार उपस्थित थे। शाखा संयोजक कांता ने बताया की संत निरंकारी मिशन स्वयं को मानव कल्याण के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक आंदोलन के रूप में देखते है। शनिवार को घुरकड़ी स्थित भवन में 80 यूनिट से अधिक रक्त जुटाया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी