प्रदेश के बड़े अस्पतालों में लगाई जाएं पीआरबीसी और प्लेटलेट्स मशीन

संवाद सहयोगी कांगड़ा कांगड़ा सेवियर संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:33 PM (IST)
प्रदेश के बड़े अस्पतालों में लगाई 
जाएं पीआरबीसी और प्लेटलेट्स मशीन
प्रदेश के बड़े अस्पतालों में लगाई जाएं पीआरबीसी और प्लेटलेट्स मशीन

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा सेवियर संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ब्लड बैंक व रक्तदान के लिए कई सुझाव भेजे हैं, साथ ही आग्रह किया है कि उनके सुझाव पर सरकार चर्चा करे और प्रदेश में इसे क्रियान्वित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सेवियर संस्था से हजारों लोग जुड़ चुके हैं और रोज टांडा में ही आठ से 10 यूनिट रक्तदान करने के लिए लोग आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से प्रदेश के बड़े अस्पतालों में पीआरबीसी और प्लेटलेट्स मशीन लगाने का अनुरोध किया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त के यह कंपोनेंट पाने के लिए संघर्ष न करना पड़े। उन प्रत्येक व्यक्तियों के लिए विशेष अवकाश दिया जाए जो कि निस्वार्थ भाव से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बिना किसी जान पहचान के स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं।

ब्लड बैंक की समयसारिणी को बढ़ाने की भी बात भी उठाई गई है। वर्तमान में ब्लड बैंक प्रात:10 बजे से चार बजे सायं तक रक्त दिया जाता है और यदि ब्लड बैंक का समय थोड़ा सा भी बढ़ा दिया जाता है तो कर्मचारी सायं 5 बजे के बाद भी अस्पतालों में जाकर रक्तदान कर सकेंगे। उन्होंने समयसारिणी बढ़ने से प्रदेश के अस्पतालों में आ रही रक्त की कमी काफी हद तक कम हो सकेगी।

वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि रक्तदान एक नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को निभाना चाहिए। कोविड के बाद वैसे भी अस्पतालों में रक्त की कमी बहुत बढ़ चुकी है। संस्था के लोग रोजाना कांगड़ा व धर्मशाला के अलावा और जिलों के भी बाकी अस्पतालों में जाकर रक्तदान करते है। उन सभी के अलावा भी प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह मानवता की मिसाल देने के लिए स्वयं आगे आकर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करें।

chat bot
आपका साथी