नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की कदमताल

मुनीष गारिया धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कदमताल शुरू कर दी है। भाजपा ने पालमपु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:00 AM (IST)
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की कदमताल
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की कदमताल

मुनीष गारिया, धर्मशाला

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कदमताल शुरू कर दी है। भाजपा ने पालमपुर के बाद अब नगर निगम धर्मशाला के सभी वार्डो में भी समन्वयक तैनात कर दिए हैं। समन्वयक चार मार्च से चार अप्रैल तक वार्डो का जिम्मा संभालेंगे। भाजपा ने वार्डों में पूर्व विधायकों, केसीसी बैंक के चेयरमैन व जिला परिषद अध्यक्ष समेत समेत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को यह जिम्मा सौंपा है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव अभियान के तहत चार मार्च को सुबह आठ बजे सभी वार्ड समन्वयकों से बैठक भी तय की है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वन मंत्री एवं धर्मशाला चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि तैनात किए गए वार्ड समन्वयक एक माह तक निगम के वार्डों की कमान संभालेंगे।

:::::::::::::::::::::::::

इन्हें सौंपी वार्डो की जिम्मेदारी

-वार्ड एक : प्रदीप शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा।

-वार्ड दो : अनिल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला चंबा।

-वार्ड तीन : डीएस ठाकुर, जिला अध्यक्ष चंबा।

-वार्ड चार : दीपक अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

-वार्ड पांच : जय सिंह, प्रदेश सचिव भाजपा।

-वार्ड छह : सतीश शर्मा, जिला महामंत्री नूरपुर।

-वार्ड सात : राजीव भारद्वाज चेयरमैन केसीसी बैंक।

-वार्ड आठ : संजय चौधरी, पूर्व विधायक कांगड़ा।

-वार्ड नौ : रमेश बराड़, अध्यक्ष जिला परिषद कांगड़ा।

-वार्ड 10 : मनोहर धीमान, पूर्व विधायक।

-वार्ड 11 : संजय गुलेरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

-वार्ड 12 : कमल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

-वार्ड 13 : ओपी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा।

-वार्ड 14 : विरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव भाजपा।

-वार्ड 15 : कुलभाष चौधरी, जिला सचिव संगठनात्मक जिला कांगड़ा।

-वार्ड 16 : अमित ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा।

-वार्ड 17 : विशाल चौहान, प्रदेश सचिव भाजपा।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

सात व आठ मार्च को यहां होंगी जनसभाएं

मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर व विधायक विशाल नैहरिया सात व आठ मार्च को विभिन्न वार्डों में जनसभाएं करेंगे। सात मार्च को वार्ड एक फरसेटगंज में सुबह 9 बजे, वार्ड दो मैक्लोडगंज में 10.30 बजे, वार्ड तीन भागसूनाग में 12 बजे, वार्ड 11 रामनगर में 1.30, वार्ड 10 श्याम नगर में 3.00 बजे, वार्ड 13 दाड़ी में 4.30 बजे जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा आठ मार्च को वार्ड सात सचिवालय में सुबह 9 बजे, वार्ड आठ खेल परिसर में 10.30, वार्ड नौ सकोह में 12.00 बजे, वार्ड 16 सिद्धपुर में 1.30 बजे व वार्ड 17 सिद्धबाड़ी में 3.00 जनसभाएं होंगी।

...........................

कांग्रेस-भाजपा में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू

चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति में जुटी हैं। दोनों ही दल पालमपुर व धर्मशाला नगर निगम के वार्डों को अपना गढ़ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जनसमर्थन जुटाने के लिए दोनों जगह काम चल रहा है लेकिन धर्मशाला में प्रत्यक्ष रूप से प्रचार शुरू हो गया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया ने सोमवार से वार्डों में बैठकें कर लोगों से रूबरू होने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले ही दिन उन्होंने वार्डों में आठ बैठकें कर जनता की नब्ज टटोलने और भाजपा को मजबूत करने का काम किया। दूसरी ओर कांग्रेस अभी तक पर्यवेक्षकों की अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::

नगर निगम धर्मशाला की तस्वीर

भाजपा ने नगर निगम धर्मशाला का प्रभारी राकेश पठानिया को नियुक्त किया है। कांग्रेस ने धर्मशाला की कमान सुखविद्र सिंह खुक्खू के हाथ सौंपी है। राकेश पठानिया और स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया जनता से बैठकें कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी सभी वार्डों में पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। कांग्रेस की ओर से अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने धर्मशाला में प्रत्यक्ष रूप से प्रचार शुरू नहीं किया है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::

नगर निगम पालमपुर का हाल

नगर निगम पालमपुर के लिए भाजपा ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस ने ठाकुर कौल को दायित्व सौंपा है। पालमपुर कांग्रेस का गढ़ है, इसलिए यहां भाजपा ने पहले से ही काम करना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व भाजपा ने पालमपुर में वार्ड प्रमुखों की नियुक्तियां कर दी हैं। यहां कांग्रेस अभी तक शांत लग रही है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::

कांग्रेस ने माइक्रो लेवल पर काम शुरू कर दिया है। चुनाव प्रभारी व कार्यकर्ता जी जान से दोनों ही क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस बार चुनाव पार्टी चिह्न पर हो रहे हैं तो इसका काफी प्रभाव रहेगा। धर्मशाला नगर निगम में पार्टी रिपीट करेगी और पालमपुर में भी कांग्रेस के पार्षद जीतकर आएंगे।

-अजय महाजन, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा।

.......................

जनता से मिलकर समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आकर पता चल रहा है कि नगर निगम के प्रतिनिधियों ने पिछले पांच साल में सिर्फ सरकारी पैसा रोकने का काम किया है। जनता को उनके अधिकारों और भाजपा की नीति के बारे में बताया जा रहा है। धर्मशाला में कांग्रेस पस्त होगी और भगवा लहराएगा।

-राकेश पठानिया, चुनाव प्रभारी, नगर निगम धर्मशाला

chat bot
आपका साथी