2022 के लिए शिमला में भाजपा का मंथन शुरू

प्रदेश भाजपा की बैठक मंगलवार को पीटरहाफ शिमला में शुरू हुई। बैठक में तीनों उपचुनाव से लेकर 2022 तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए अभी से गंभीरता से काम करने हर घर तक पहुंचने के लिए काम करेगी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:52 PM (IST)
2022 के लिए शिमला में भाजपा का मंथन शुरू
शिमला में भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक शुरू हुई। प्रतीकात्मक

शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश भाजपा की बैठक मंगलवार को पीटरहाफ शिमला में शुरू हुई। बैठक में तीनों उपचुनाव से लेकर 2022 तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए अभी से गंभीरता से काम करने, हर घर तक पहुंचने के लिए काम करेगी। बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख से कैसे बेहतर संपर्क बनाया जा सकता है, इस पर सरकार व संगठन दोनों ही स्तर पर बेहतर काम किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक शुरू होने के बाद प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में कोरोना संकटकाल में जिस प्रकार से भाजपा ने लोगों के लिए कार्य किया है। इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी, सेवा ही संगठन भाग-2 के तहत जितने भी कार्य हैं, उनका लेखा-जोखा इस बैठक के माध्यम से पार्टी हाइकमान को सौंपा जाएगा। भाजपा आगे क्या काम करेगी उसके बारे में रणनीति बनाई जाएगी। सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल रहे, इसकी योजना भी तैयार की जानी है।

आज 2017 के प्रत्याशियों से बैठक

बुधवार को दोपहर दो बजे तक बैठक चलेगी। उसके बाद शाम चार बजे से 2017 के सभी प्रत्याशियों की बैठक ली जाएगी। अंतिम बैठक प्रकोष्ठ के संयोजकों की होगी। बैठकों के दौरान कोरोना के हर नियमों का पालन किया जा रहा है। पार्टी को आने वाले समय में ओर गतिशील बनाने के लिए रणनीति बनेगी।

ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सतपाल सत्ती, राजीव ङ्क्षबदल, संगठन महामंत्री पवन राणा, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल व त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी