Himachal Nikay Chunav: नूरपुर में 50 साल बाद भगवा लहराया और भी टूटे कई रिकॉर्ड, पढ़ें खबर

Nurpur Nagar Parishad आखिरकार असंभव कार्य को वन मंत्री राकेश पठानिया व उनकी टीम ने संभव करके इतिहास रच दिया है। नूरपुर नगर परिषद में पिछले 50 से ज्यादा वर्षों से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है व भाजपा को हमेशा 2-3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 01:00 PM (IST)
Himachal Nikay Chunav: नूरपुर में 50 साल बाद भगवा लहराया और भी टूटे कई रिकॉर्ड, पढ़ें खबर
आखिरकार असंभव कार्य को वन मंत्री राकेश पठानिया व उनकी टीम ने संभव करके इतिहास रच दिया है।

नूरपुर, प्रदीप शर्मा। आखिरकार असंभव कार्य को वन मंत्री राकेश पठानिया व उनकी टीम ने संभव करके इतिहास रच दिया है। नूरपुर नगर परिषद में पिछले 50 से ज्यादा वर्षों से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है व भाजपा को हमेशा 2-3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। लेकिन इस बार वन मंत्री राकेश पठानिया ने नगर परिषद का चुनाव जीतने के लिए शुरुआत से ही अपनी रणनीति तय कर ली थी व जातीय  और स्‍थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। राकेश पठानिया की मेहनत रंग लाई और भाजपा नूरपुर नगर परिषद की 6 सीटें जीत गई जबकि कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

नूरपुर शहर में भाजपा को 2723 व कांग्रेस को 2311 वोट मिले। नूरपुर नगर परिषद चुनाव के दौरान दो वार्डों के परिणाम चौंकाने वाले रहे। वार्ड 2 से भाजपा की रजनी महाजन ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन की चाची वीना महाजन को 48 मतों के अंतर से पराजित कर इतिहास रच दिया। उक्त वार्ड में पिछले 50 सालों से अजय महाजन के परिवार का वर्चस्व रहा है। वहीं वार्ड 9 का परिणाम भी चौकाने वाला रहा। इस वार्ड में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णा महाजन को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 9 से कांग्रेस की कृष्णा महाजन व भाजपा की शिवानी शर्मा को 269-269 वोट मिले। वार्ड 9 का परिणाम पर्ची से निकाला गया, जिसमें भाजपा की शिवानी शर्मा ने जीत हासिल की ।

वार्ड एक से भाजपा के करनैल सिंह विजयी रहे। करनैल सिंह को 195, कांग्रेस के जगदीश को 185, निर्दलीय मनोहर लाल को 145 व मुलख राज को 18 वोट मिले। वार्ड 2 से भाजपा की रजनी महाजन विजयी रहीं। रजनी महाजन को 375 व कांग्रेस की वीना महाजन को 327 वोट मिले। वार्ड तीन में भाजपा के प्रवेश मेहरा विजयी रहे। प्रवेश मेहरा को 341, कांग्रेस के कुलभूषण को 201, निर्दलीय शिव सिंह को 110 विनोद को 29 वोट मिले।

वार्ड 4 से कांग्रेस के गौरव महाजन विजयी रहे। गौरव महाजन को 252 व भाजपा के विनोद महाजन को 154 वोट मिले। वार्ड 5 से भाजपा की मीनाक्षी विजयी रही। मीनाक्षी को 402 व कांग्रेस की प्रोमिला को 221 वोट मिले। वार्ड 6 से कांग्रेस की सोनिया विजयी रही। सोनिया को 337 व भाजपा की रंजना को 303 वोट मिले।

वार्ड 7 से कांग्रेस के विनय विजयी रहे। विनय को 318, भाजपा के शिवराज को 267, निर्दलीय मदन लाल को 124 व संजय को 106 वोट मिले। वार्ड 8 से भाजपा के अशोक शर्मा शिब्बू विजयी रहे। अशोक शर्मा शिब्बू को 416 व कांग्रेस के डॉ. चंद्रेश्वर को 201 वोट मिले । वार्ड 9 भाजपा की शिवानी शर्मा विजयी रही। शिवानी शर्मा व कांग्रेस की कृष्णा महाजन को 269-269 वोट मिले व पर्ची से भाजपा की शिवानी शर्मा को विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की मतपेटियों की सुरक्षा को बनाए स्ट्रांग रूम, यहां होगी मतगणना

chat bot
आपका साथी