Covid-19 भाजपा चलाएगी सेवा ही संगठन अभियान

कोरोना की दूसरी बड़ी लहर से लड़ाई के लिए भाजपा ने कमर कसी ली है। सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे चरण को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में यह अभियान शुरू होगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:36 PM (IST)
Covid-19 भाजपा चलाएगी सेवा ही संगठन अभियान
कांगड़ा संसदीय हलके में भाजपा सेवा ही संगठन अभियान चलाएगी। प्रतीकात्मक फोटो

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कोरोना की दूसरी बड़ी लहर से लड़ाई के लिए भाजपा ने अपनी कमर कसी ली है। सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे चरण को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशानिर्देश के अनुसार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में यह अभियान शुरू होगा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 17 सूत्रीय तैयार किए गए एजेंडे के अनुरूप कार्य होगा। इसमें जिला कांगड़ा के मंत्री, विधायक व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस कार्य में अपना सहयोग भी देंगे। इस अभियान को शुरू करन से पहले ऑनलाइन बैठकों का दौर भी हो चुका है, जिसमें सभी को जिम्मेवारियां भी सौंपी गई हैं।

यह होंगे विशेष रूप से कार्य

-कहीं पर भी गंभीर मरीज को बिस्तर उपलब्ध न हो रहा हो तो उसकी मदद की जाएगी।

-जहां एक ही घर में कई संक्रमित भी हुए हैं वहां पर उनको भोजन पहुंचाने का काम।

-रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा, ताकि किसी को जरूरत के समय पर रक्त की कमी न हो।

-बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों के घरों तक दवाई पहुंचाने का काम होगा।

-काढ़ा वितरण के साथ मास्क भी लोगों को मुहैया करवाए जाएंगे।

-दुख के समय में अंतिम संस्कार में भी मदद की जाएगी।

-कई अन्य ऐसे कार्य भी होंगे जिनकी जरूरत लोगों को होगी।

मंत्री व पदाधिकारी भी जुटेंगे

सेवा की संगठन अभियान दो के तहत कांगड़ा चंबा ससंदीय क्षेत्र में भी लोगों की सहायता के लिए भाजपा अभियान छेड़ेगी। इस सेवा अभियान में जिला के मंत्री, विधायक व संगठन के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे जो कि अपने-अपने क्षेत्रो में लोगों की सहायता को लेकर काम करेंगे। अभियान को तेजी प्रदान करने के लिए ऑनलाइन बैठकें हो चुकी हैं। शीघ्र ही लोगों की सहायतार्थ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

-वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव एंव सह प्रमुख सेवा ही संगठन अभियान दो, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र ।

लोगों तक पहुंचाएंगे सुविधाएं

किसी को कोई परेशानी न झेलनी पड़े इसे लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार का मकसद यह है कि लोगों को उनके घर द्वार पर ही सभी जरूरत की चीजें भी मुहैया हो सकें। सरकार कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसी कड़ी भी सेवा ही संगठन अभियान चरण दो को शुरू किया गया है।

संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सेवा ही संगठन अभियान दो।

chat bot
आपका साथी