भाजपा 15 से 17 जून तक शिमला में करेगी सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्य की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना के लिए 15 16 व 17 जून को भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक होगी। इसमें पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:53 PM (IST)
भाजपा 15 से 17 जून तक शिमला में करेगी सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्य की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना के लिए 15, 16 व 17 जून को भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक होगी। इसमें पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

सेवा ही संगठन भाग दो की समीक्षा के लिए भाजपा की छोटी बैठकें 15 जून को मंगलवार को शिमला में होगी। इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ङ्क्षसह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

16 जून को पहली बैठक नौ बजे और बाद में दूसरी बैठक चार बजे होगी। इसी दिन शाम के समय सात बजे भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के साथ बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 17 जून को प्रथम बैठक सुबह और बाद में और बैठकें होगी। सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे। इसके बाद 11 बजे सभी संसदीय क्षेत्र जिला एवं मोर्चों के प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी। दोपहर ढाई बजे बोर्ड निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। शाम 4.30 बजे जिला शिमला की बैठक की जाएगी। केंद्रीय अधिकारी सेवा ही संगठन भाग-दो लेकर आगामी योजनाओं पर ङ्क्षचतन एवं मंथन करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में सेवा ही संगठन भाग दो के अंतर्गत किए गए सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। प्रदेश में आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से कार्यसमिति, जिला एवं मंडलों की कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग आगामी समय में आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

chat bot
आपका साथी