भाजपा की हिमाचल कांग्रेस नेताओं को सलाह, देश विरोधी बयान देनी वाली पार्टी का साथ छोड़ें वीरभूमि के नेता

Congress Leader Comment भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एक के बाद एक पाकिस्तान की भाषा बोलने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:00 AM (IST)
भाजपा की हिमाचल कांग्रेस नेताओं को सलाह, देश विरोधी बयान देनी वाली पार्टी का साथ छोड़ें वीरभूमि के नेता
त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एक के बाद एक पाकिस्तान की भाषा बोलने की कड़ी निंदा की है

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एक के बाद एक पाकिस्तान की भाषा बोलने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करने को बहुत दुखद बताना और कांंग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर इस पर पुनर्विचार करेगी का बयान सीधे-सीधे भारत विरोधी है। त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने और पाकिस्तान की हां में हां मिलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट के दौरान यह देश विरोधी टिप्पणी की है।

इससे पहले मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की बोली बोलते हुए सारे देश ने सुने हैं। राहुल गांधी के आरोपों का तो पाकिस्तान ने सयुंक्त राष्ट्र में भेजे डोजियर में जिक्र किया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कहा, क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है।

उन्होंने कहा यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों के बाद अब दिग्विजय के बयान से स्पष्ट है कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। त्रिलोक ने कहा यह पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा। उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने हिमाचल कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वीरभूमि के राजनेताओं को ऐसी देश विरोधी बयान देने वाले नेताओं की पार्टी को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी