भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का वायरल पत्र पर बड़ा बयान, दी यह चेतावनी Kangra News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र पर सियासत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:49 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का वायरल पत्र पर बड़ा बयान, दी यह चेतावनी Kangra News
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का वायरल पत्र पर बड़ा बयान, दी यह चेतावनी Kangra News

बैजनाथ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र पर सियासत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बेकसूर लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश पर सुनवाई हो रही है। सत्ती रविवार को शिव मंदिर बैजनाथ में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बकौल सत्ती, प्रदेश की सियासत में पहले भी ऐसे पत्र कई मर्तबा चर्चित हो चुके हैं।

अगर किसी के पास पुख्ता सबूत हैं तो वह कोर्ट या लोकपाल में जा सकता है। बेनामी पत्रों का कोई महत्व नहीं है। इस दौरान उनके साथ बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा, कुलदीप कप्पू, वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष कर्ण जंबाल, विक्की चौहान, अजय राजपूत व सतीश अवरोल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी