भाजपा प्रदेश प्रभारी का ऐलान, जो इस बार पार्टी से बाहर जाएगा वह किसी भी सूरत में वापस नहीं लिया जाएगा

हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिवाश राय खन्ना ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी से जो इस बार बाहर जाएगा उसे किसी भी सूरत में वापस नहीं लिया जाएगा।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:24 PM (IST)
भाजपा प्रदेश प्रभारी का ऐलान, जो इस बार पार्टी से बाहर जाएगा वह किसी भी सूरत में वापस नहीं लिया जाएगा
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना ने बड़ा ऐलान किया है। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिवाश राय खन्ना ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी से जो इस बार बाहर जाएगा, उसे किसी भी सूरत में वापस नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह नीतिगत फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी ने जो परिवारवाद के खिलाफ फैसला लिया है, इसे 2022 में भी लागू किया जाएगा। इससे राज्य में कई बड़े नेताओं की अगली पीढ़ी को सत्ता में लांच करने के फैसले को झटका लग सकता है। इसमें भाजपा के राज्य के बड़े नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना के दौरान सरकार ने निभाया राज धर्म, संगठन ने निभाया मानवता धर्म। हमारी सरकार ने प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया और पूरे देश में नंबर एक आए और किन्नौर जिला देश का पहला ऐसा जिला बना है जहां टीकाकरण की दूसरी डोज भी लग गई है। कांग्रेस को फौजियों का 'फोबियाÓ हो गया है। इसका बड़ा बयान प्रतिभा ङ्क्षसह की ओर से आया था जब उन्होंने कारगिल युद्ध पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, 'मैं कारगिल में प्रभारी रहा हूं। कप्तान बतरा की याद आज भी वहां और हिमाचल में ताजा है। एक पहाड़ी पर आज भी लिखा है 'ये दिल मांगे मोर।Ó उन्होंने कहा कि प्रतिभा ने माफी मांगी है, लेकिन उन्हें अभी दो बार सांसद रहते हुए मंडी के लोगों की आवाज नहीं उठाई है। उसके लिए भी लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

अब कांग्रेस को ब्रिगेडियर की टोपी और मेडल से परेशानी हो रही। कांग्रेस को फौजियों का फोबिया हो चुका है। उनके नेताओं को रात को सपने में भी फौजी आते होंगे। केंद्र और राज्य सरकार एक होकर चुनाव लड़ रही है हमारी जीत निश्चित है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कोषाध्यक्ष संजय सूद, विनोद ठाकुर, करण नंदा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी