भाजपा नेता बोले, मंडी के शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के सुबूत दे कांग्रेस, करवाएंगे निष्‍पक्षता से जांच

Himachal By Election शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आधारहीन आरोप लगाना कांग्रेस की परंपरा बन गई है। शिवधाम प्रोजेक्ट में कुछ काम और शामिल हुए हैं जिसके कारण इसकी लागत बढ़ी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:20 AM (IST)
भाजपा नेता बोले, मंडी के शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के सुबूत दे कांग्रेस, करवाएंगे निष्‍पक्षता से जांच
शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election, शिवधाम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आधारहीन आरोप लगाना कांग्रेस की परंपरा बन गई है। शिवधाम प्रोजेक्ट में कुछ काम और शामिल हुए हैं, जिसके कारण इसकी लागत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके पूरे सुबूत दें सरकार इसकी जांच करवाएगी। इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा की ओर से केंद्र सरकार पर की गई बयानबाजी पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कभी आनंद शर्मा को प्रदेश की याद नहीं आती।

चुनाव में पर्यटक की तरह हिमाचल दर्शन का आनंद लेने के लिए वह आते हैं। आनंद शर्मा की हिमाचल के लिए एकमात्र यही उपलब्धि है कि उन्होंने कांग्रेस में अपनी तरह हवाई नेता तैयार किए हैं, जो प्रधान का चुनाव तक नहीं लड़ सकते। आनंद शर्मा बताएं कि तीन बार राज्यसभा सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रहे तो हिमाचल के लिए क्या योगदान दिया। जब प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था, तब आप कहां थे? उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट््यूशन लगवाने की सख्त जरूरत है।

एक सवाल के जवाब में रणधीर शर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में आना चाहिए। केंद्र सरकार यदि इस बारे में सुझाव मांगती है तो इसे जीएसटी के दायरे में लाने पर सहमति जताई जाएगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं।

विधायक जवाहर ठाकुर के बयान से किया किनारा

विधायक जवाहर ठाकुर की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर की गई टिप्पणी से भाजपा ने किनारा कर लिया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि जवाहर ठाकुर ने जो बयान दिया है वह उनकी निजी राय है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी