बिलासपुर में जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया के दौरे को लेकर पुख्‍ता तैयारियां, जानिए पूरा कार्यक्रम

JP Nadda Bilaspur Tour अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में ओपीडी के शुभारंभ की घड़ी अब नजदीक आ गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सपना अब पांच दिसंबर को पूरा होने जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:25 PM (IST)
बिलासपुर में जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया के दौरे को लेकर पुख्‍ता तैयारियां, जानिए पूरा कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। JP Nadda Bilaspur Tour, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में ओपीडी के शुभारंभ की घड़ी अब नजदीक आ गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सपना अब पांच दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। एम्स की ओपीडी का शुभारंभ करने देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई अन्य मंत्रीगण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित बिलासपुर के लुहणू मैदान में पांच दिसंबर को दिन में 11 बजे पहुंचेंगे। इस एतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं और लोग भी इस ऐतिहासिक पल का दीदार कर सकें, इसके लिए पूरे प्रदेश के करीब 30 प्रमुख शहरों में वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

वहीं एम्स बिलासपुर के परिसर में भी करीब दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। गौर हो कि एम्स बिलासपुर में ओपीडी के शुभारंभ के बाद छह दिसंबर से लोग यहां चिकित्सीय सुविधाएं हासिल कर सकेंगे।

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी होंगे सम्मानित

प्रदेश में संपूर्ण वैक्सीनेशन अभियान को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस मौके पर एम्स बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री सम्मानित करेंगे। रणधीर शर्मा ने बताया प्रदेश के सभी जिलों से कुछ चुनिंदा स्वास्थ्य कर्मियों को यहां न्योता दिया गया है। उन्हें मंच से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया  प्रदेश पूरे देशभर में पहली डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में भी चैंपियन बना था और अब दूसरी डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य भी लगभग पूरा करने जा रहा है।

प्रजेंटेशन व एग्जीबिशन भी होगा मुख्य

एम्स बिलासपुर परिसर में इस दिन कई कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष एम्स बिलासपुर के संपूर्ण निर्माण को लेकर बनाई गई प्रजेंटेशन भी इस मौके पर दिखाई जाएगी । उसके बाद एक एग्जीबीशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां परिसर में लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री दोनों स्थानों का विजिट करेंगे और उसके बाद एक बैठक सारे निर्माण को लेकर समीक्षा के रूप में करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रदेश के मंत्री व एम्स प्रबंधन मौजूद रहेगा।

11 बजे से चार बजे तक बिलासपुर में होंगे मंत्री

प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया केंद्रीय मंत्री हेलिकाप्‍टर के जरिए करीब 11 बजे लुहणू मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान यहां भव्य स्वागत सभी अतिथियों का किया जाएगा। लुहणू मैदान से काफिला विश्राम गृह की तरफ बढे़गा और उसके बाद करीब 12 बजे सभी अतिथि बिलासपुर एम्स परिसर में पहुंचेंगे। यहां डाक्‍टर व जनता के साथ संवाद के बाद वह स्वास्थ्य विभाग की एग्जीबिशन व अन्य बैठकों में हिस्सा लेंगे और फिर जनता के कार्यक्रम में शरीक होंगे।

जेड प्लस सिक्योरिटी में होंगे नड्डा

भाजपा नेतृत्व को कई आतंकी संगठनों से मिलने वाली धमकियों के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ कई कमांडो का घेरा होगा। वहीं एम्स परिसर में भी स्टेज और जनता के बीच गैप रखा गया है ताकि कोई आम व्यक्ति अचानक से स्टेज तक न पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी