भाजपा नगरी जोन के प्रभारी बने बलवंत

भारतीय जनता पार्टी मंडल के नगरी जोन में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत लाहला के उपप्रधान बलवंत चौधरी को कार्यकारी जोन प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि साहिल नाग को सहप्रभारी बनाया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन जंबाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मध्येनजर नगरी जोन बड़ा होने के कारण यहां कार्यकारी जोन प्रभारी व स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:15 PM (IST)
भाजपा नगरी जोन के प्रभारी बने बलवंत
भाजपा नगरी जोन के प्रभारी बने बलवंत

संवाद सहयोगी, पालमपुर : भाजपा मंडल के नगरी जोन में बुधवार को बैठक हुई। इसमें पंचायत लाहला के उपप्रधान बलवंत चौधरी को कार्यकारी जोन प्रभारी तथा साहिल नाग को सहप्रभारी बनाया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन जंबाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगरी जोन बड़ा होने के कारण नियुक्ति की गई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के दुष्प्रचार का सामना करने तथा प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी