भाजपा नेता के सौजन्य से एसडीएम कांगड़ा को भेंट की मास्क व सैनिटाइजर की खेप

कांगड़ा में मंगलवार को पीपीई किट्स मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। कांगड़ा नगर परिषद के कार्यालय में पार्षद प्रेम सागर ने पीपीई किट्स नप के सफाई कर्मचारियों को बांटी जबकि एसडीएम अभिषेक वर्मा को मास्क और सैनिटाइजर की खेप सौंपी गई ताकि कोरोना से बचाव हो सके।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:00 PM (IST)
भाजपा नेता के सौजन्य से एसडीएम कांगड़ा को भेंट की मास्क व सैनिटाइजर की खेप
भाजपा नेता मुनीष शर्मा के सौजन्य से कांगड़ा में मंगलवार को पीपीई किट्स, मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए।

कांगड़ा, जागरण संवाददाता। भाजपा नेता मुनीष शर्मा के सौजन्य से कांगड़ा में मंगलवार को पीपीई किट्स, मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। कांगड़ा नगर परिषद के कार्यालय में पार्षद प्रेम सागर ने पीपीई किट्स नप के सफाई कर्मचारियों को बांटी जबकि एसडीएम अभिषेक वर्मा को मास्क और सैनिटाइजर की खेप सौंपी गई, ताकि कोरोना से बचाव हो सके। इस मौके पर नरेंद्र मनकोटिया, भडियाडा के जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह (पंकू) व नप के कार्यकारी अधिकारी चमन कपूर मौजूद रहे।

इस दौरान पार्षद प्रेम सागर धीमान ने मुनीष शर्मा का धन्यवाद किया। वहीं सफ़ाई कर्मचारियों को नगर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व शारीरिक दूरी अपनाने की हिदायत दी गई। जोगिंदर सिंह ( पंकू) ने कहा कि भाजपा नेता मुनीष शर्मा की अगुवाई में कांगड़ा में कई विकास कार्य हो रहे है। वहीं आज उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट किट भेजी। जिसके लिए हम उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

chat bot
आपका साथी