शिलाई की टोंस नदी में डूबा भाजपा पदाधिकारी, ढूंढने में जुटे प्रशासन व ग्रामीण; नहीं लग पाया कोई सुराग

BJP Leader Dropped in River शिलाई उपमंडल में बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप नहाते हुए डूबे शिलाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:57 PM (IST)
शिलाई की टोंस नदी में डूबा भाजपा पदाधिकारी, ढूंढने में जुटे प्रशासन व ग्रामीण; नहीं लग पाया कोई सुराग
शिलाई की टोंस नदी में डूबा भाजपा पदाधिकारी, ढूंढने में जुटे प्रशासन व ग्रामीण; नहीं लग पाया कोई सुराग

नाहन, जेएनएन। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप नहाते हुए डूबे शिलाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे शिलाई के प्रसिद्ध व्यापारी एवं भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ बाजा बशवाल अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूर्यास्त तक क्षेत्र के करीब 300 लोगों द्वारा टोंस नदी के दोनों छोर में लापता व्यक्ति की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

प्रशासन आपदा प्रबंधन व ग्रामीणों की कई टीमें लापता व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। महेंद्र सिंह नेगी शिलाई के प्रसिद्ध कारोबारी होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। बताया जा रहा है महेंद्र एक शादी में गए हुए थे। इसी बीच दोपहर को अपने दोस्तों के संग टोंस नदी में नहाने चले गए, इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने बताया वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी