कोविड संकटकाल के समय भाजपा सरकार ने अपना नैतिक कर्तव्य निभाया:खन्ना

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज फतेहपुर चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल में हो रहे उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की और समस्त उपचुनावों को लेकर फीडबैक कर लिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:59 PM (IST)
कोविड संकटकाल के समय भाजपा सरकार ने अपना नैतिक कर्तव्य निभाया:खन्ना
अविनाश राय खन्ना ने आज फतेहपुर चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

फतेहपुर, संवाद सूत्र। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज फतेहपुर चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल में हो रहे उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की और समस्त उपचुनावों को लेकर फीडबैक कर लिया। अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीति के बारे में अवगत भी करवाया।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कोविड संकटकाल के समय भाजपा सरकार ने अपने नैतिक कर्तव्य को निभाया है, जब पूरा देश कोविड की महामारी से जूझ रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब जनता का पूरा ख्याल रखा। सभी गरीबों को मुफ्त गैस प्रदान करना और प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन प्रदान करना बहुत बड़ा काम था। ऐसा बड़ा कम होता है जब एक सरकार जनता का दर्द समझती है और उसका समाधान भी करती है। उन्होंने कहा की भाजपा इन चुनावों में अपनी सरकार के प्रदर्शन व विकास की नीतियों पर चुनाव लड़ रही है पर कांग्रेस के पास चुनावों में कोई भी मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा की इन चुनावों में रूझान भाजपा के पक्ष में है और जनता विकास के लिए भाजपा को ही चुनेगी।

हमारी सरकार ने केंद्र और प्रदेश में धरातल पर विकास कार्य रफ्तार कैसे पकड़े उसपर पूरी योजना से काम किया है जो जनता को दिखता है। भाजपा ने कोविड काल में भी विकास किया है और जनता के सुख दुख में उनके साथ रही है।

chat bot
आपका साथी