हिमाचल में भाजपा सरकार ने बिछाया सड़कों का जाल

भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नादौन के एनएच 88 से अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम को मिलाने वाली सड़क के लोकार्पण पर कही।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:38 PM (IST)
हिमाचल में भाजपा सरकार ने बिछाया सड़कों का जाल
अमतर क्रिकेट मैदान को जोड़ने वाली सड़क का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। जागरण

नादौन, संवाद सूत्र। भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नादौन के एनएच 88 से अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम को मिलाने वाली एक करोड़ 25 लाख की लागत से बनाई गई सड़क के लोकार्पण पर कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में भी सड़कों को विशेष महत्व दिया गया व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सोच के कारण दुर्गम क्षेत्रों में भी सड़क सुविधा को उन्नत बनाने के लिए मीलों लंबी सुरंगों का निर्माण किया गया। ़

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी तो प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दुर्गम गांव के एक छोटे गांव को भी सड़क से जोड़ा गया था।  सड़क सुविधा होने पर हिमाचल प्रदेश के लोगों का आर्थिक जीवन सुधरा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था यही कारण है कि उन्होंने सड़कों के सुधार के लिए सुरंगें बनाने तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सड़कों का जाल बिछाने के लिए मार्गदर्शन दिया था। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के अथक प्रयासों की बदौलत हिमाचल प्रदेश में भी प्रदेश भाजपा सरकार के सहयोग से चौमुखी विकास हो रहा है। नादौन के बेला गांव के आंबेडकर भवन में जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि सड़कें हमारे विकास की जीवन रेखाएं हैं। इस सड़क का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। यही नहीं व्यास नदी के उस पार दर्जनों ऐसी पंचायतें हैं जिनके लिए यह सबसे छोटा रास्ता साबित होगा।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राज्य के रूम में विश्वभर में छवि बनी हुई है। नादौन के इस क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पराया आते रहते हैं जब यहां आने वाले खिलाड़ी अपने घर जाकर यहां की सड़क सुविधाओं की प्रशंसा करते हैं तो प्रदेश के लिए यह गौरव की बात होती है।

इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यो तथा सुविधाओं को बढ़ाने मेंं अनुराग ठाकुर की विशेष भूमिका रही है। इस दौरान अस्पताल के भवन निर्माण को गति देकर इसका लोकार्पण कियाा। अभिभावको व विद्यार्थियों की सुविधा के  लिए केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस अवसर पर रघुवीर ङ्क्षसह ठाकुर डा. अशोक शर्मा पवन शर्मा हुकम सिंह बैंस प्रभात चौधरी सहित कई गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी