सत्ता में आने पर पालमपुर को जिला बनाएगी कांग्रेस : आशीष

संवाद सहयोगी पालमपुर प्रदेश सरकार पालमपुर हलके से भेदभाव कर रही है। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार ने चार साल के कार्यकाल में आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं दिया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पालमपुर को जिला बनाएगी। यह बात विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:22 PM (IST)
सत्ता में आने पर पालमपुर को जिला बनाएगी कांग्रेस : आशीष
सत्ता में आने पर पालमपुर को जिला बनाएगी कांग्रेस : आशीष

संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश सरकार पालमपुर हलके से भेदभाव कर रही है। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार ने चार साल के कार्यकाल में आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं दिया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पालमपुर को जिला बनाएगी। यह बात विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पालमपुर को जिला बनाने की शुरू से ही पक्षधर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस संबंध में गंभीर नहीं है। बकौल आशीष, पालमपुर का स्वतंत्र तौर पर कोई विकास खंड नहीं है। हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर गिरना चिता का विषय है। सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम रही है। सिविल अस्पताल पालमपुर में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे एवं सीटी स्कैन की सुविधाएं ठप हैं। साथ ही सर्जन न होने से लोगों को महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस काबिज हुई है लेकिन सरकार बजट मुहैया करवाने में नाकाम रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मनरेगा की तर्ज पर शहरी आजीविका योजना के लिए कानून बनाया जाए। विधायक ने कहा कि जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग से धन का प्रावधान करना सराहनीय है लेकिन पालमपुर हलके में बसने वाले अधिकतर जनजातीय समुदाय के लोग सुविधाओं से वंचित हैं। साथ ही उन्होंने चच्चियां में सब तहसील खोलने की पैरवी की है। इस मौके पर नगर निगम पालमपुर की मेयर पूनम बाली, उपाध्यक्ष अनीष नाग व अन्य पार्षद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी