भाजपा सरकार प्रदेशवासियों को निशुल्क में उपलब्ध करवाए कोरोना वैक्सीन: प्रताप सिंह राणा

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पंचायत सुरानी के पूर्व प्रधान एवं समाज सेवक प्रताप सिंह राणा ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क में उपलब्ध कराई जाए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:25 AM (IST)
भाजपा सरकार प्रदेशवासियों को निशुल्क में उपलब्ध करवाए कोरोना वैक्सीन: प्रताप सिंह राणा
प्रताप सिंह राणा ने जयराम ठाकुर से मांग की है कि लोगों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

ज्वालामुखी, जेएनएन। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पंचायत सुरानी के पूर्व प्रधान एवं समाज सेवक प्रताप सिंह राणा ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क में उपलब्ध कराई जाए ताकि हिमाचल प्रदेश जैसे पिछड़े गरीब प्रदेश की जनता को यह राहत निशुल्क में मिल सके।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के काम धंधे बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई युवा जो दूसरे राज्यों में नौकरी करते थे वे बेरोजगार होकर अपने घरों में बेकार बैठे हैं। यहां के लोगों के काम धंधे ठप हो गए हैं। लोग आर्थिक दृष्टि से बुरी तरह से पिछड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग मेहनतकश लोग हैं, जो अपने खेतों में काम करते हैं, तो कुछ मजदूरी करते हैं कुछ लोग छोटे-मोटे काम धंधे करते हैं। इस वैश्विक महामारी के चलते समाज का हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से गरीब पिछड़े प्रदेश की जनता को निशुल्क कोरोना वैक्सीन मिले तो उनको बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 210 रुपये प्रति व्यक्ति वैक्सीन का खर्चा बताया है, परंतु कई गरीब लोग इतना खर्चा भी बहन नहीं कर पाएंगे। इसलिए सरकार हर व्यक्ति को निशुल्क में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाएं ताकि गरीबों को इससे राहत मिल सके।

देश के कई राज्य अपने लोगों को निशुल्क में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवा रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश को भी इस और कदम उठाना चाहिए और प्रदेश की जनता को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए।

chat bot
आपका साथी