पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का प्रण

जागरण संवाददाता धर्मशाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितंक और संगठनकत्र्ता पंडित दीन दयाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:49 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का प्रण
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का प्रण

जागरण संवाददाता, धर्मशाला :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितंक और संगठनकत्र्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विशाल नैहरिया ने की।

नैहरिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनकत्र्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 104 साल पहले 1916 में मथुरा में हुआ था। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। वह राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। उन्होंने आरएसएस की ओर से प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका पान्चजन्य की नींव रखी थी। इस पत्रिका के पहले संपादक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। आज भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर पूरे देश में काम कर रही है।

इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके आदर्शो को जीवन में ढालने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव गायत्री कपूर, जिला कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, भाजयुमो अध्यक्ष संजय सुंधु, महिला मोर्चा मंडल धर्मशाला कार्यकारी अध्यक्ष पवना देवी, मंडल महामंत्री राजेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कपूर मौजूद रहे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

कांगड़ा : कांगड़ा मंडल भाजपा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्हें फूल और माला अर्पण की गई तथा उनके जीवन के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कांगड़ा के विस्तारक आशु बलोरिया, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी, महामंत्री रजनीश मोना, प्रदेश ओबीसी सदस्य अजय, हरिदर ठाकुर, सुभाष भसीन, अमन अग्रवाल, जसप्रीत सिंह, अमितेश शाह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी