भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी : विपिन

संवाद सहयोगी भवारना सुलह भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग ठाकुरद्वारा के संगम पैलेस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:51 PM (IST)
भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक 
ताकत के रूप में उभरी : विपिन
भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी : विपिन

संवाद सहयोगी, भवारना : सुलह भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग ठाकुरद्वारा के संगम पैलेस में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को वर्ष 2015 में उस समय नया आयाम मिला जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत हुई। अब यह अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक रूप ले चुका है। सर्वाधिक सदस्य संख्या के विश्व रिकार्ड के साथ भाजपा देश में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे रोम-रोम में राष्ट्रीयता पैदा करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का मकसद केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग में भारत दुनिया को मार्गदर्शित कर रहा है। सुलह विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने बीते तीन वर्षो में विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। आने वाले दिनों में विकासात्मक कार्यो में और तेजी लाई जाएगी।

पालमपुर जिला के प्रभारी विशाल चौहान ने रविवार को पहले सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। चौहान ने भाजपा की कार्यपद्धति व संगठन का विस्तार विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भव्य कार्यलयों का निर्माण किया जा रहा है। द्वितीय सत्र को जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर ने संबोधित किया।

इससे पहले दिन सत्र में पालमपुर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शास्त्री और द्वितीय सत्र में प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा ने कार्यकत्र्ताओं को भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा, सुखदेव मसंद, देशराज डोगरा, विपिन जंबाल, तनु भारती, जुल्फी राम, कश्मीर सिंह, रजनी देवी, रागिनी रकवाल, सोनिया बंटा, सुधा राणा, अनिता चौधरी, कुसुम चौधरी, मोनिका राणा, सुषमा भट्ट, वंदना अवस्थी, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी