उपचुनाव: दो दिन में होगी भाजपा चुनाव समिति की बैठक, नड्डा से चर्चा के बाद लगेगी टिकट पर मुहर

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार करने के लिए सतपाल सिंह सत्ती पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ फोन पर बात करेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 10:30 AM (IST)
उपचुनाव: दो दिन में होगी भाजपा चुनाव समिति की बैठक, नड्डा से चर्चा के बाद लगेगी टिकट पर मुहर
उपचुनाव: दो दिन में होगी भाजपा चुनाव समिति की बैठक, नड्डा से चर्चा के बाद लगेगी टिकट पर मुहर

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ फोन पर बात करेंगे। इसी तरह से प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय से भी संभावित प्रत्याशियों के संदर्भ में मंत्रणा करेंगे। उसके बाद प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई जाएगी। संभावना है कि बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो सकती है।

जेपी नड्डा व मंगल पांडेय दोनों प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य भी हैं। हालांकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते प्रदेश के नेता ही उपचुनाव के मामले में चर्चा करेंगे। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। नड्डा हिमाचल से सांसद होने के नाते पीईसी के सदस्य भी हैं, मगर वह बैठक में तो नहीं आएंगे, मगर दिल्ली में टिकट पर मुहर वही लगाएंगे। 

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा टिकट के कई तलबगार हैं। इनमें नड्डा के अलावा जयराम, धूमल, शांता के अलावा कई करीबी नेता भी हैं। हालांकि, आखिर में टिकट हाईकमान को तय करना है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते नड्डा हाईकमान में प्रमुख पद पर हैं। हालांकि, टिकट तय करने में वह खुद कितनी रुचि लेते हैं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदेश चुनाव समिति के 15 सदस्य हैं। इस समिति के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल, चारों सांसद, संगठन महामंत्री, पार्टी महासचिव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित अन्‍य हैं।

chat bot
आपका साथी