धर्मशाला में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ ने किया मंडल संयोजक कार्यकारिणी का गठन

भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा जिला कांगड़ा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग की अगुवाई में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ जिला कांगड़ा जिला संयोजक हिमांशु अवस्थी ने कार्यकारिणी का गठन किया गया। कांगड़ा से विश्व नाथ शर्मा उमाकांत नरेंद्र को सदस्य मनोनीत किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:51 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 10:51 AM (IST)
धर्मशाला में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ ने किया मंडल संयोजक कार्यकारिणी का गठन
भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ ने धर्मशाला में कार्यकारिणी का गठन किया है।

योल, जागरण संवाददाता। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा, संगठन मंत्री पवन राणा, जिला कांगड़ा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग की अगुवाई में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ जिला कांगड़ा, जिला संयोजक हिमांशु अवस्थी ने कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कैलाश वालिया, राम कृष्ण, जीत कपूर, परस राम, नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से सूर्या प्रकाश, कमल गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विश्व नाथ शर्मा, उमाकांत, नरेंद्र को सदस्य मनोनीत किया गया।

मंडल संयोजकों में संसार मित्र दीक्षित को धर्मशाला, मुनीष सूद को नगरोटा बगवां, अनुपम शर्मा को कांगड़ा तथा गगन कुमार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोनीत किया गया। हिमानी अवस्थी ने बताया कि इन सभी मंडल संयोजकों को अपने क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का गठन करने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में भी लोगों की बेहतरीन सेवा की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी ने जनहित के कार्य किए हैं। कोविड-19 काल में मुख्यमंत्री ने खुद अलग-अलग जिलों व ज्यादा प्रभावित जिलों में दस्तक देकर बैठकों का अायोजन किया है। स्थिति का जायजा लिया व समीक्षा की तथा लगातार सुधार के कदम उठाते रहे। उन्होंने सभी लोगों से अाह्वान किया है कि कोविड-19 नियमों की पालना करें तथा दो गज दूरी, हाथों को बार बार धौएं, सैनिटाइज करें व मास्क पहनकर कर रखें।

chat bot
आपका साथी