महंगाई व बेरोजगारी रोकने में सरकार असफल : चंद्र कुमार

संवाद सूत्र जवाली केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को खत्म करने के म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:03 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी रोकने में 
सरकार असफल : चंद्र कुमार
महंगाई व बेरोजगारी रोकने में सरकार असफल : चंद्र कुमार

संवाद सूत्र, जवाली : केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी, लेकिन न तो महंगाई खत्म हुई और न ही बेरोजगारी व भ्रष्टाचार। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पंचायत नरगाला व मतलाहड़ में कही।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा महंगाई के बोझ तले जनता दब कर रह गई। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का अपनी वाणी पर ही नियंत्रण नहीं रहा है। भाजपा सरकार मात्र यात्राओं के बहाने जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जन आशीर्वाद यात्रा हुई, लेकिन समझ नहीं आया कि अनुराग ठाकुर किस बात का आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये व रसोई गैस 450 से 500 रुपये में मिल जाती थी, लेकिन तब भाजपा नेता खूब हो-हल्ला करते थे। इसके विपरीत आज महंगाई आसमान छू रही है तो सब चुप हैं।

इस मौके पर नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव सुरिंद्र छिदा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव गुरचरण सिंह, सचिव विवेक ठाकुर, जग्गा सनोरिया, शशि कुमार व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी