शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू, देररात तक चलेगा मंथन

भाजपा कोरग्रुप की बैठक बुधवार को शिमला में शुरू हो गई। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अगुवाई में यह बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना सह प्रभारी संजय टंडन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरस्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सहजल वइ अन्‍य गण्‍मान्‍य मौजूद हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:14 PM (IST)
शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू, देररात तक चलेगा मंथन
भाजपा कोरग्रुप की बैठक बुधवार को शिमला में शुरू हो गई।

शिमला,जागरण संवाददाता। भाजपा कोरग्रुप की बैठक बुधवार को शिमला में शुरू हो गई। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अगुवाई में यह बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल मौजूद हैं।

राज्य में हुए उपचुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद से लगातार ही सरकार व संगठन में बदवार से लेकर अन्य कई मसलों पर चर्चा चल रही है। हालांकि भाजपा में संगठन और सरकार के स्तर पर लगातार बैठकों का दौर पहले से जारी है। लेकिन ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में सभी हलकों के प्रभारियों से लेकर वहां के प्रत्याशियों और मंडल की रिपोर्ट पेश की जानी है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी इस बैठक में अहम मानी जा रही है। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित संगठन के पदाधिकारी आगामी रणनीति को लेकर रोड मैप प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में मुख्य रूप से भविष्य की रणनीति पर चर्चा होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस दौरान सरकार के अब तक के कार्यकाल की रिपोर्ट के साथ ही अन्य मसलों को भी रखा जाना प्रस्तावित है। बैठक देर रात तक चलने की उम्मीद है, इसलिए ये कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है कि बदलाव से लेकर कार्रवाई करने पर क्या फैसले होंगे, इसलिए अभी इस मसले पर कयास ही लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी