Himachal Pradesh BJP: मंथन से किसके लिए क्या निकलेगा, हाईकमान करेगा तय

Himachal Pradesh BJP प्रदेश भाजपा के तीन दिन के मंथन में किसके लिए विष और किसके लिए अमृत निकलेगा। इसका पता हाईकमान के पास पूरी रिपोर्ट जाने के बाद ही होगा। तीन दिन भाजपा ने शिमला में बैठक में मंथन किया।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:39 AM (IST)
Himachal Pradesh BJP: मंथन से किसके लिए क्या निकलेगा, हाईकमान करेगा तय
मंथन से किसके लिए क्या निकलेगा, हाईकमान करेगा तय। जागरण आर्काइव

शिमला,जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh BJP, प्रदेश भाजपा के तीन दिन के मंथन में किसके लिए विष और किसके लिए अमृत निकलेगा। इसका पता हाईकमान के पास पूरी रिपोर्ट जाने के बाद ही होगा। तीन दिन भाजपा ने शिमला में कोर कमेटी, विस्तारित कोर कमेटी और कार्यसमिति के बाद विधायक दल की बैठक में मंथन किया। इस मंथन में किसके लिए क्या निकलता है। यह तो समय ही तय करेगा, मंथन के 10 दिन के भीतर यह रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जानी है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि इसमें किसके हाथ क्या लगता है और कौन क्या खोता है, यह देखने लायक होगा। पार्टी के आला नेताओं ने बैठक में सकारात्मक बातें करते हुए विधायकों से लेकर कार्यकर्ताओं को यह हिदायत दी है कि जमीन पर जो नहीं होगा उसकी जमीन कब खिसक जाएगी, यह पता नहीं चलेगा। कार्यकर्ता से लेकर जनता के साथ संपर्क सभी को बढ़ाना होगा। भले ही वह विधायक, मंत्री या पदाधिकारी कोई भी हो। 2022 का लक्ष्य पार्टी के लिए अहम है। इसके माध्यम से ही भाजपा जनता की सेवा कर सकेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रदेश से भाजपा नेता दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जल्द बनेगी कमेटी

उपचुनाव में जिन नेताओं पर पार्टी के खिलाफ अंदरूनी या बाहरी तौर पर काम करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया है, इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी पहले इन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने का मौका देगी। इसके बाद ही फैसला होगा कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जानी है।

मंत्रियों को पार्टी कार्यालय में बैठाने की तैयारी

मंत्रियों को शीघ्र ही पार्टी कार्यालय में बैठाया जा सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। सप्ताह में मंत्री दो दिन दो घंटे पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता को इसकी पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी