फतेहपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनावों को लेकर गरमाने लगी राजनीति, भाजपा व कांग्रेस दोनों ने कसी कमर

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लग पड़ी है। कांगड़ा जिला में फतेहपुर में उपचुनाव होना है और यहां पर पूर्व मंत्री व विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:13 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:13 AM (IST)
फतेहपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनावों को लेकर गरमाने लगी राजनीति, भाजपा व कांग्रेस दोनों ने कसी कमर
विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लग पड़ी है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लग पड़ी है। कांगड़ा जिला में फतेहपुर में उपचुनाव होना है और यहां पर पूर्व मंत्री व विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां पर चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों में ही नेता अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं और पार्टी हाईकमान तक दोनों ही दलों के नेता अपना-अपना दावा अनौपचारिक तरीके से रख चुके हैं।

डा. राजन सुशांत तिकोना मुकाबला बनाने की करेंगे कोशिश

भाजपा व कांग्रेस फतेहपुर किला फतेह करने के लिए जहां अपने तरकस में चुनावी तीर सजा रहे हैं। भाजपा अपने दम पर तो कांग्रेस अपने दम पर जीत के लिए मजबूती दिखा रही है। लेकिन यहां पर भाजपा से किनारा कर चुके डा. राजन सुशांत तिकोना मुकाबला करवाने की तैयारी में हैं। डा. राजन सुशांत यहां पर अपनी गतिविधियां तेज किए हुए हैं। वहीं कांग्रेस व भाजपा की दिक्कत यह है कि दूसरे क्रम के नेता ज्यादा आक्रामक मूड में हैं। यही बजह है कि जब कांग्रेस पार्टी के प्रभारी धर्मशाला आए थे तो यहां पर कांग्रेस के युवा तुर्क ने अपना दावा, नारेबाजी के साथ रख दिया था।

इसी तरह से भाजपा की पहली लाइन में खड़े नेता बिलासपुर में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर हो आए थे। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों को ही टिकट को अंतिम रूप देने के लिए काफी माथापच्ची करनी होगी और अपनो से ही अपनों को कोई नुकसान न हो इसका डैमेज कंट्रोल भी खुद ही तैयार रखना होगा। लेकिन वर्तमान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले फतेहपुर उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है।

chat bot
आपका साथी