महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू करेगी बिटिया फाउंडेशन

वीरवार को कांगड़ा में बिटिया फाउडेशन की बैठक फाउडेशन के मुख्यसलाहकार रिटायर आईजी पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमे कमलेश शर्मा को कांगड़ा की अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में कांगड़ा में बढ़ रहे अत्याचार महिला ¨हसा घरेलू ¨हसा बलात्कार और पनपते नशे पर ¨चता व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:28 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू करेगी बिटिया फाउंडेशन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू करेगी बिटिया फाउंडेशन

संवाद सूत्र, कांगड़ा : बिटिया फाउंडेशन की बैठक मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त आइजी पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें फाउंडेशन की कांगड़ा इकाई का कमलेश शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कांगड़ा में बढ़ रहे अत्याचार, महिला ¨हसा, घरेलू ¨हसा, दुष्कर्म व नशे पर चिंता व्यक्त की। पीएल ठाकुर ने कहा अगर बेटियों को गर्भ में ही खत्म किया जाता रहा तो समाज से नारी जाति का अस्तित्व नष्ट हो जाएगा। फाउडेशन नारी की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। संस्था ने हिमाचल में  समाज की ओर से ठुकराई महिलाओं की शादी करवाकर उन्हें सम्मान व अधिकार दिलाने का कार्य किया है। कांगड़ा में जल्दी के नारी के अधिकारों की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू होगी। जो भी नशे में महिलाओं को तंग करेगा उसे सजा दिलवाई जाएगी।

कमलेश शर्मा ने कहा संस्था रात-दिन महिलाओं के उत्थान के लिए खड़ी है। फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने बताया कांगड़ा में पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए अन्य को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव हरीश धीमान, इंदु पठानिया, ममता शर्मा, तृप्ता पठानिया, नील भरद्वाज, आशा शर्मा, अनुपम शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी