बीरता खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश, कड़ी सुरक्षा में हुआ राकेश का अंतिम संस्‍कार

Birta Bloody Clash उपमंडल कांगड़ा के तहत बीरता में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण है। युवा राकेश कुमार की मृत्यु के बाद उसके स्‍वजनों व ग्रामिणों में रोष बढ़ गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:29 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 03:25 PM (IST)
बीरता खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश, कड़ी सुरक्षा में हुआ राकेश का अंतिम संस्‍कार
बीरता में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण है। फाइल फोटो

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। उपमंडल कांगड़ा के तहत बीरता में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण है। युवा राकेश कुमार की मृत्यु के बाद उसके स्‍वजनों व ग्रामिणों में रोष बढ़ गया है। पीजीआइ में सुभाष की मौत के बाद राकेश कुमार की भी मौत हो गई। रात को शव बीरता पहुंचा और पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में राकेश की अंत्येष्टि की गई। अंतिम संस्कार को लेकर कांगड़ा के बीरता में स्थिति काफी तनावपूर्ण थी। ऐसे में प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया था। ग्रामीण आरोपितों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

इस मामले में एक हेड कांस्टेबल पर जिला कांगड़ा पुलिस ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए  पुलिस उप अधीक्षक कांगड़ा सुनील राणा ने बताया प्रारंभिक जांच में हेड कांस्टेबल की लापरवाही सामने आई है। जिसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। 18 जून को ही खूनी संघर्ष होने के बाद ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम के पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने ग्रामीणों से वादा किया था कि वो तुरंत मामले की जांच कर लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे। जिसके तहत जिला कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई का मृतक के स्‍वजनों व ग्रामीणों पर कितना असर होता है यह तो आज ही पता चलेगा। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा जवान लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बंदिशें कम होने पर लापरवाह हुए लोग, पुलिस ने रिकॉर्ड 16 हजार लोगों के चालान किए, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्‍सीन के साथ एहतियात भी जरूरी, जानिए विशेषज्ञों की सलाह

chat bot
आपका साथी