वीकेंड पर बीड़ बिलिंग पर्यटकों से पैक, पैराग्‍लाइडिंग का लुत्‍फ ले रहे सैलानी, बालीवुड अभिनेत्री भी पहुंची

Bir Billing Pack पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। यहां रोजाना 200 से अधिक पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग हो रही है। वहीं इस वीकेंड पर यहां के अधिकांश होटल और कैंपिंग साइट भी पैक हो गए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:48 AM (IST)
वीकेंड पर बीड़ बिलिंग पर्यटकों से पैक, पैराग्‍लाइडिंग का लुत्‍फ ले रहे सैलानी, बालीवुड अभिनेत्री भी पहुंची
जिला कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में उड़ान भरते पैराग्‍लाइडर पायलट।

बीड़, जेएनएन। पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। यहां रोजाना 200 से अधिक पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग हो रही है। वहीं इस वीकेंड पर यहां के अधिकांश होटल और कैंपिंग साइट भी पैक हो गए हैं। शाम ढलते ही बीड़ बिलिंग में रौनक और बढ़ जाती है। यहां पर शाम के समय स्ट्रीड लाइट न होने से पर्यटकों को अंधेरे में ही घूमना पड़ रहा है। लेकिन यहां पर्यटक काफी मस्‍ती कर रहे हैं।

कस्बा बीड़ रिजॉर्ट कैंपिंग के एमडी अरविंद पाल ने बताया कि कुछ दिनों से पर्यटक बढ़ रहे हैं। आजकल यहां पैराग्लाइडिंग के लिए मौसम काफी अनुकूल है। अब इंटर स्टेट बसें भी काफी चलने लगी हैं। ऐसे में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया लाकडाउन के बाद बीड़ बिलिंग में फिर पुरानी रंगत लौट आई है। इससे यहां के पर्यटन व्यवसायियों को राहत मिली है। शुक्रवार को भी यहां बॉलीवुड की अभिनेत्री फातिमा पहुंची थी। इसके अलावा भी कई सेलिब्रिटी यहां घूमने आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी