रितिक वर्मा की बनाई पेंटिंग को उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की शाबाशी, कहा प्रदेश में नहीं है प्रतिभा की कमी

रितिक वर्मा ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की आकर्षक पेंटिंग बनाई है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में फाइन आर्टस की शिक्षा ले रहे रितिक वर्मा कई जानी मानी हस्तियों की पेंटिंग बना चुके हैं। उन्होंने यह पेंटिंग खुद उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को भेंट की।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:13 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:13 AM (IST)
रितिक वर्मा की बनाई पेंटिंग को उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की शाबाशी, कहा प्रदेश में नहीं है प्रतिभा की कमी
रितिक वर्मा ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की आकर्षक पेंटिंग बनाई है।

डाडासीबा, जेएनएन। रितिक वर्मा ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की आकर्षक पेंटिंग बनाई है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में फाइन आर्टस की शिक्षा ले रहे रितिक वर्मा कई जानी मानी हस्तियों की पेंटिंग बना चुके हैं। उन्होंने यह पेंटिंग खुद उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को भेंट की। उद्योग मंत्री ने रितिक वर्मा की बनी हुई पेंटिंग की खूब सराहना की।

उन्होंने कहा कि युवाओं में टेलेंट की कमी नहीं है, सिर्फ मौके की जरूरत होती है। कुछ युवा अपने लिए खुद ही अवसर बना लेते हैं, इन्हीं में से एक रितिक हैं। उन्होंने रितिक के उज्जवल भविष्य की कापनी की है। उन्होंने रितिक को अपनी मेहनत यूं ही जारी रखने के लिए कहा। कई युवाओं ने पेंटिंग में ही अपना करियर बनाया है। कई ऐसे कलाकार हैं जिनकीं पेंटिंग अच्छे दामों में बिकती है, कुछ एक की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिकती है। कला के हर कहीं कदरदान है। बशर्ते है कि अपना काम पूरी ईमानदारी व लग्न के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रितिक अन्य उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं जो कला होने के बावजूद उसे निखार नहीं पाते और नशे व अन्य गलत कार्यों से जुड़कर अपना जीवन खराब कर लेते हैं।

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर सिविल अस्पताल गरली के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान करने व उसका उद्घाटन करने आए थे। ग्राम पंचायत गरली के प्रधान शशिलता देवी और उप प्रधान सुशांत मोदगिल एवं पंचायत के सभी सदस्य तथा गांव वासियों ने मिलकर उनका स्वागत किया और उनके स्वागत में धरोहर गांव गरली के एक बहुत ही अच्छे आर्टिस्ट रितिक वर्मा ने उद्योग मंत्री की बनाई पेटिंग उन्हें भेंट की। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उनकी पेंटिंग की काफी तारीफ की‌। रितिक का कहना है कि वह बहुत ही खुशनसीब इंसान है कि उनकी कला को उनके माता-पिता और पूरा गांव व पंचायत के सभी सदस्य इतना स्पोर्ट करते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि वह आगे भी ऐसा काम करते रहेंगे और कई जानी-मानी हस्तियों की पेंटिंग्स बनाते रहेंगे साथ ही उनका कहना है कि उद्योग मंत्री का बहुत ही धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उनकी पेंटिंग की तारीफ की और उसको स्वीकार किया।

chat bot
आपका साथी