अम्‍ब में सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्‍त, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर

Amb Road Accident पुलिस थाना अम्ब के तहत चुरुडू में कुत्ते को बचाते समय हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल मनमोहन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मरवाड़ी तहसील घनारी का रहने वाला है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:23 AM (IST)
अम्‍ब में सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्‍त, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर
अम्ब के चुरुडू में कुत्ते को बचाते सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Amb Road Accident, पुलिस थाना अम्ब के तहत चुरुडू में कुत्ते को बचाते समय हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल मनमोहन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मरवाड़ी तहसील घनारी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह सोमवार शाम को बडूही से अम्ब की तरफ आ रहा था तो चुरुडू में अचानक सड़क पर बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण बाइक सवार मनमोहन के सिर व बाजू में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस में डालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। लेकिन वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही यहां खेतों में फेंक दीं प्रयोग की हुई पीपीई किट, ग्रामीण खेत में जाने से घबरा रहे

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

अम्ब। आंबेडकर भवन के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुआ है। घायल की पहचान संजीव कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी काशीपुर डाकघर मुबारिकपुर के रूप में हुई है। संजीव कुमार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऊना रोड की तरफ से अम्ब आ रहा था। इस दौरान उसके पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए संजीव को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी