Bharat Bandh: जिला कांगड़ा में बंद बेअसर, सभी बाजार खुले, अन्‍य राज्‍यों के लिए बस सेवा हुई प्रभावित

Bharat Bandh In Himachal किसानों की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है विपक्षी दलों ने भी बंद का समर्थन किया है। लेकिन हिमाचल में बंद का खास असर नहीं दिख रहा है। भारत बंद का प्रत्यक्ष रूप से असर पड़ाेसी राज्‍य पंजाब में तो दिखा है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:43 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:53 AM (IST)
Bharat Bandh: जिला कांगड़ा में बंद बेअसर, सभी बाजार खुले, अन्‍य राज्‍यों के लिए बस सेवा हुई प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Bharat Bandh In Himachal, किसानों की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है, विपक्षी दलों ने भी बंद का समर्थन किया है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। भारत बंद का प्रत्यक्ष रूप से असर पड़ाेसी राज्‍य पंजाब में तो दिखा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश एवं जिला कांगड़ा में भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है। कांगड़ा में सुबह सामान्य तौर पर दुकानें खुली हैं और लोग सामान्यता आवाजाही भी कर रहे हैं।

भारत बंद को जिला कांगड़ा में प्रत्यक्ष असर केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम पर ही पड़ा है। हिमाचल से पंजाब होकर अन्य राज्य जाने वाली बसें अपने पायदान तक नहीं पहुंच पाई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो से भी सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए जो बसें निकलीं, लेकिन इन बसों को केवल मैहतपुर ऊना तक ही भेजा गया। ऊना के बाद सवारियों को अपने स्तर पर जाने को कहा गया। इसी तरह अमृतसर व पकानकोट के लिए जाने वाली बसें भी ढांगू तक ही जा पाईं।

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh Effect: हिमाचल से पंजाब के लिए HRTC रूट किए बंद, दिल्‍ली से आ रही बसें फंसी

उधर, एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि अंतर जिला के लिए सभी बसें सामान्य तौर पर भेजी गई हैं, जबकि अंतरराज्यीय बसों को अन्‍य राज्‍यों की सीमा तक भेजा गया है। उन्होंने कहा कई लोगों ने दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए एडवांस में बुकिंग करवा रखी है। इन रूटों पर आज रात को बसें चलाई जाएंगी या नहीं, इसको लेकर उच्चाधिकारियों में अन्य राज्यों से चर्चा करने के बाद तय किया जाएगा। शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Himachal School Reopen: हिमाचल प्रदेश में खुल गए स्‍कूल, नियमित कक्षाएं लगाने पहुंचे विद्यार्थी

chat bot
आपका साथी